मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
शराब जब्ती के बाद उठे सवाल: वाहन से आगे सप्लाई चेन तक जांच की मांगमनावर में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ के साथ श्रीमद्भागवत कथासर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*शराब जब्ती के बाद उठे सवाल: वाहन से आगे सप्लाई चेन तक जांच की मांगमनावर में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ के साथ श्रीमद्भागवत कथासर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

मनावर में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ के साथ श्रीमद्भागवत कथा

पंचम दिवस पर बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को — प्रतिदिन यज्ञ में आहुतियां, दोपहर में कथा की अमृतधारा मनावर। जिला धार।। नगर में पितृपक्ष के अवसर…

मनावर में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ के साथ श्रीमद्भागवत कथा
WhatsApp Facebook

पंचम दिवस पर बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को — प्रतिदिन यज्ञ में आहुतियां, दोपहर में कथा की अमृतधारा

मनावर। जिला धार।। नगर में पितृपक्ष के अवसर पर वेदांत दर्शन सेवा समिति, तपोवन धाम के तत्वावधान में स्वामी अखंडानंदजी महाराज के सानिध्य में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन इन दिनों जारी है। 04 से 10 अक्टूबर तक चल रहे सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन सुबह 7 से 11 बजे तक यज्ञ तथा दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा बंकनाथ मंदिर के सामने, सिंघाना रोड, मनावर पर चल रही है।

गुरुवार को कथा के पंचम दिवस पर श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग उत्सव के प्रसंगों का श्रद्धापूर्वक श्रवण कराया गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण एवं यज्ञ में सहभागिता कर रहे हैं।

कथा का वाचन राष्ट्रीय कथा वाचिका सुश्री जया देवी (बैतूल) द्वारा किया जा रहा है। वहीं यज्ञाचार्य के रूप में रविकांत अवस्थी (वृंदावन धाम) तथा मूलपाठ नीरज शास्त्री (जनकपुर धाम, नेपाल) द्वारा किया जा रहा है।

*पितृ मोक्ष के उद्देश्य से आयोजन*

आयोजन समिति के अनुसार पितृपक्ष अर्थात सोलह श्राद्ध के अवसर पर पितरों की मोक्ष प्राप्ति एवं परिवार की सुख-शांति के उद्देश्य से यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को पितृ ऋण, पिंडदान, तीर्थ स्नान सहित सनातन परंपराओं और धर्म के विभिन्न प्रसंगों की जानकारी दी जा रही है।

*आयोजन समिति*

आयोजन समिति में रामेश्वर चौपड़िया अध्यक्ष, सुभाष भावसार उपाध्यक्ष, टीकाराम राय उपाध्यक्ष, पवन मित्तल सचिव, डॉ. सुरेश पाटीदार सह-सचिव, रमेश पाटीदार कोषाध्यक्ष, कैलाश शर्मा,
प्रोफेसर रमेश पाटीदार सह-कोषाध्यक्ष, दिलीप कुमरावत मीडिया प्रभारी , नितेंद्र मंडवाल सहमीडिया प्रभारी हैं।

समिति के सदस्य के रूप में विजय गंगवाल, एडवोकेट रामेश्वर पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, आर.सी. जैन, रूपचंद पाटीदार मेम्बर, सुखदेव पाटीदार, विपिन गंगवाल, दत्तात्रेय जगदाले, भानाजी पंवार, रामेश्वर बोक्कड़, देवाराम पाटीदार, शांतिलाल अजमेरा काका, रामेश्वर जाजमखेड़ी, सुरेश पाटीदार (गड़ी वाला), जय प्रकाश सेन, देवजी पाटीदार, लालजी कसेरा, कैलाश जोहर तथा स्वप्निल शर्मा, सुनील अजमेरा, देवदास पाटीदार (देवला), बुद्धा भाई पाटीदार, कपिल उपाध्याय, ओंकार पाटीदार, संजय जैन (मिर्ची वाला), हेमंत खटोड़ (कालू भाई), हरिराम पाटीदार, भानजी सोलंकी, संतोष, कैलाश मुकाती, डॉ. शांतिलाल पाटीदार (डोंगरगांव), गिरीश जैन, सुरेश खंडेलवाल, सुनील सोनी (एडवोकेट), सुरेश पाटीदार (बोक्कड़), ब्रजेश पाटीदार (बोक्कड़), बाबूलाल सोलंकी (जाजमखेड़ी) सहित अन्य सदस्य आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

*मुख्य यजमान एवं अतिथियों की मौजूदगी*

मुख्य यजमान मुकेश मकाती, मनावर हैं। यजमानों में बद्रीलाल पाटीदार (सोनिका), अमरसिंह जामरा, राजू राठौड़, मयूर पाटीदार, बब्बू ईस्के, गोवर्धन कुशवाह, अंकित शुक्ला, राजा पाठक, जगदीश पाटीदार (शिक्षक), विजय गंगवाल, कमल वास्केल तथा फत्तेसिंह डोडवे शामिल हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं धार-महू सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक हीरालाल अलावा, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नोज, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार एवं समस्त पार्षदगण, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रुक्मा रवि मुवेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश जर्मन, सुरेशचंद्र खंडेलवाल, नारायण सोनी (सिल्वर श्री), हेमंत खटोड़ (एसोसिएट कॉटन प्रोसेसर), मोनू पाटीदार, जे.डी. जोहरी, सचिन पाण्डेय, अमित शर्मा, श्रीमती सोनाली श्रीवास्तव, लालसिंह बर्मन, धीरज बालेश्वर, शैलू विश्वकर्मा, श्री लक्ष्मी फ्यूल मनावर, श्री हरि फ्यूल मनावर, प्रमोद गुर्जर (एसडीएम मनावर), आईपीएस दीपांशु (एसडीओपी मनावर), विजय तलवारिया (तहसीलदार मनावर), राजेश यादव (टीआई मनावर), प्रदीप डामोर (जेलर उपजेल मनावर) तथा संतोष चौहान (मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मनावर) सहित अन्य अतिथियों का सान्निध्य मिल रहा है।

आयोजन में श्री बंकनाथ अटल दरबार भक्त मंडल, श्री हिन्दू वरिष्ठ नागरिक संघ, श्री गोकुल धाम गौशाला समिति, श्री मानवमुनि गौशाला समिति, तहसील पत्रकार संघ तथा श्री सप्तऋषि गोशाला तपोवन धाम सहयोगी संस्था के रूप में सहभागिता कर रही हैं।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण एवं पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ में सहभागिता कर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।