मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरूसीएमएचओ कार्यालय में 60.65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई, अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावितसर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरूसीएमएचओ कार्यालय में 60.65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई, अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावित
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

पांढुर्णा में अल्प वर्षा से फसलें तबाह, बीमा की किस्त कटी पर पॉलिसी बॉन्ड तक नहीं मिला, किसान क्लेम को लेकर भटक रहे

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा। जिले में इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में खड़ी सोयाबीन, कपास और मक्का की…

पांढुर्णा में अल्प वर्षा से फसलें तबाह, बीमा की किस्त कटी पर पॉलिसी बॉन्ड तक नहीं मिला, किसान क्लेम को लेकर भटक रहे
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा। जिले में इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में खड़ी सोयाबीन, कपास और मक्का की फसल सूखकर नष्ट हो चुकी है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। प्राकृतिक आपदा की इस मार के बीच प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी किसानों को राहत नहीं मिल पा रही है।

किसानों का आरोप है कि उनके बैंक खातों से फसल बीमा का प्रीमियम तो समय पर काट लिया गया, लेकिन आज तक एक भी किसान को बीमा पॉलिसी बॉन्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। पॉलिसी नंबर और शर्तें न होने के कारण किसान यह भी नहीं समझ पा रहे हैं कि सूखे की स्थिति में क्लेम कैसे और कहां दर्ज करें।

नियमानुसार स्थानीय आपदा में 72 घंटे के भीतर क्लेम सूचना देना अनिवार्य है, जबकि सूखे जैसी व्यापक आपदा में क्रॉप कटिंग प्रयोग (CCE) के आधार पर मुआवजा तय होता है। पॉलिसी बॉन्ड न होने से दोनों ही प्रक्रियाओं में किसान उलझ कर रह गए हैं।

ज्ञापन के बाद भी प्रशासन मौन

इस लापरवाही को लेकर वार्ड पार्षद दुर्गेश उईके द्वारा 5 अगस्त को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सभी बीमित किसानों को पॉलिसी बॉन्ड उपलब्ध कराने और सूखा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराने की मांग की गई थी। किसानों का कहना है कि ज्ञापन सौंपे दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो बीमा कंपनी और न ही कृषि विभाग ने कोई ठोस कदम उठाया है।

पार्षद उईके ने बताया कि "बैंक प्रीमियम काट रहे हैं, बीमा कंपनी प्रीमियम ले रही है, लेकिन किसान के हाथ में कोई दस्तावेज नहीं है। यह सीधे तौर पर किसानों के अधिकारों का हनन है।"

किसानों की मांग

प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि –
1. सभी बीमित किसानों को तत्काल पॉलिसी बॉन्ड वितरित किए जाएं। 2. सूखा प्रभावित गांवों में राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम से सर्वे कराया जाए। 3. फसल बीमा का क्लेम और सूखा राहत राशि जल्द से जल्द किसानों के खातों में जमा की जाए।
यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।