मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को न
Hamirpurउत्तर प्रदेशराजनीति

हमीरपुर :सेवा संकल्प अभियान में निकली भव्य सेवा ज्योति कलश यात्रा, अंबेडकर पार्क से गांधी पार्क तक गूंजा विकसित भारत का संकल्प

हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को अंबेडकर पार्क में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश…

हमीरपुर :सेवा संकल्प अभियान में निकली भव्य सेवा ज्योति कलश यात्रा, अंबेडकर पार्क से गांधी पार्क तक गूंजा विकसित भारत का संकल्प
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को अंबेडकर पार्क में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री स्तर की श्रीमती कमलावती सिंह, सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, राठ विधायक श्रीमती मनीषा अनुरागी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद सहित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती कमलावती सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए समाज के अंतिम पायदान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही।

इस दौरान उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई गई तथा सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया गया। सभा के बाद अंबेडकर पार्क से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी पार्क पहुंची।

यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप सेवा ज्योति कलश स्थापित किया गया। इसके बाद यात्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची, जहां बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली ने सभी का ध्यान खींचा।

रंगोली के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्य घर योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। सदर विधायक डॉ.

मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सेवा और विकास की भावना को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम के माध्यम से जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

विधायक ने बच्चों की रंगोली की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यकर्ता, स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।