मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को न
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :डीएम ने कुछेक्षा में तिल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण, 5 किलो 100 ग्राम उपज दर्ज

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने ग्राम कुछेक्षा पहुंचकर तिल की फसल के क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान रैंडम आधार पर चयनित कृषक श्री सुनील गुप्ता के गाटा…

हमीरपुर :डीएम ने कुछेक्षा में तिल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण, 5 किलो 100 ग्राम उपज दर्ज
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने ग्राम कुछेक्षा पहुंचकर तिल की फसल के क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान रैंडम आधार पर चयनित कृषक श्री सुनील गुप्ता के गाटा संख्या 142 स्थित खेत में निर्धारित मानकों के अनुसार फसल कटाई प्रयोग कराया गया। जिलाधिकारी की मौजूदगी में अधिकारियों एवं सांख्यिकी विभाग की टीम ने नाप-जोख कर नियमानुसार तिल की फसल की कटाई कराई।

निर्धारित क्षेत्रफल से काटी गई तिल की फसल की फलियों को एकत्र कर मौके पर तौल कराया गया। तौल में कुल 5 किलो 100 ग्राम फलियों का वजन प्राप्त हुआ।

प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल उत्पादन का आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग की पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी ली।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग का उद्देश्य फसलों की वास्तविक एवं औसत उपज का वैज्ञानिक तरीके से आकलन करना है। इस प्रक्रिया से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जिले में फसल उत्पादन की स्थिति का निर्धारण किया जाता है।

यदि किसी फसल की औसत उपज निर्धारित मानक अथवा राज्य एवं देश के औसत उत्पादन से कम रहती है तो उसके आधार पर पात्र किसानों को सामूहिक फसल बीमा योजना का लाभ उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े केवल फसल उत्पादन के आकलन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि किसानों के हित में भविष्य में तैयार की जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कृषि संबंधी नीतियों के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसलिए फसल कटाई प्रयोग में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि सभी क्रॉप कटिंग प्रयोग निर्धारित मानकों और नियमानुसार पारदर्शी ढंग से कराए जाएं।

फसल की कटाई, तौल एवं आंकड़ों के संकलन में पूरी शुद्धता और निष्पक्षता बरती जाए, ताकि वास्तविक उत्पादन के आंकड़े शासन को उपलब्ध कराए जा सकें।