मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को न
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :सरकारी किताबें कबाड़ में बेचने का आरोप, ई-रिक्शा रोककर ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

मुस्करा/हमीरपुर। मुस्करा विकासखंड के मॉडल स्कूल इमिलिया में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सरकारी किताबें-कॉपियां कबाड़ में बेचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरकारी सामग्री से…

हमीरपुर :सरकारी किताबें कबाड़ में बेचने का आरोप, ई-रिक्शा रोककर ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
WhatsApp Facebook

मुस्करा/हमीरपुर। मुस्करा विकासखंड के मॉडल स्कूल इमिलिया में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सरकारी किताबें-कॉपियां कबाड़ में बेचने का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों ने सरकारी सामग्री से भरे एक ई-रिक्शा को रास्ते में रोक लिया और उसमें लदी किताब-कॉपियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद विद्यालय में सरकारी सामग्री के रखरखाव और उसके निस्तारण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई गईं सरकारी किताबें व कॉपियां कबाड़ खरीदने वाले को बेच दी गईं। ई-रिक्शा में सरकारी सामग्री लादकर ले जाए जाने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे रोक लिया।

ग्रामीणों ने मौके पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री को इस तरह कबाड़ में बेचना गंभीर मामला है।

उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षा विभाग इस मामले की जांच कराता है या नहीं और जांच में सरकारी किताब-कॉपियां कबाड़ में बेचे जाने की पुष्टि होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।