मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
एक्सपायरी दवा का खेल मरीज की बिगड़ी हालत 7 दिन जिला अस्पताल में चला इलाज स्वस्थ होते ही पीड़ित ने खोला पलक मेडिकल स्टोर का पोल लगाया जिला अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मुख्यएक्सपायरी दवा का खेल मरीज की बिगड़ी हालत 7 दिन जिला अस्पताल में चला इलाज स्वस्थ होते ही पीड़ित ने खोला पलक मेडिकल स्टोर का पोल लगाया जिला अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मुख्यइंदिरा एकादशी पर अंजड़ के श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।बड़वानी नर्मदा नदी से, युवक का ऐश डीआर,एफ,टीम ने शव, किया बरामद‌।हर नागरिक को बुनियादी आजीविका और सम्मान जनक जीवन देना शासन का दायित्व संसाधनों की पूर्ति और रोजगार के अवसर बढाए जाएं :एस.आर.शेंडेडबल इंजन सरकार की उड़ाई गई धजिया स्वास्थ्य मंत्री अधिकारी प्रशासन का ध्यान कहां रालमो नेता अनिस कुमार ओझा*आपने परिजनों के पगड़ी रस्म पर अलग अलग क्षेत्रों में, परिवारजन कर रहे दान और सहयोग।पुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गयाएक्सपायरी दवा का खेल मरीज की बिगड़ी हालत 7 दिन जिला अस्पताल में चला इलाज स्वस्थ होते ही पीड़ित ने खोला पलक मेडिकल स्टोर का पोल लगाया जिला अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मुख्यएक्सपायरी दवा का खेल मरीज की बिगड़ी हालत 7 दिन जिला अस्पताल में चला इलाज स्वस्थ होते ही पीड़ित ने खोला पलक मेडिकल स्टोर का पोल लगाया जिला अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मुख्यइंदिरा एकादशी पर अंजड़ के श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।बड़वानी नर्मदा नदी से, युवक का ऐश डीआर,एफ,टीम ने शव, किया बरामद‌।हर नागरिक को बुनियादी आजीविका और सम्मान जनक जीवन देना शासन का दायित्व संसाधनों की पूर्ति और रोजगार के अवसर बढाए जाएं :एस.आर.शेंडेडबल इंजन सरकार की उड़ाई गई धजिया स्वास्थ्य मंत्री अधिकारी प्रशासन का ध्यान कहां रालमो नेता अनिस कुमार ओझा*आपने परिजनों के पगड़ी रस्म पर अलग अलग क्षेत्रों में, परिवारजन कर रहे दान और सहयोग।पुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया
Pandhurnaमध्य प्रदेशशिक्षा

हर नागरिक को बुनियादी आजीविका और सम्मान जनक जीवन देना शासन का दायित्व संसाधनों की पूर्ति और रोजगार के अवसर बढाए जाएं :एस.आर.शेंडे

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना सौंसर / हाल ही के दिनों में देश भर में गरीबों और जरूरतमंदों को दी जाने वाली मुफ्त योजनाओं को लेकर तीखी बहस छिडी है।अक्सर तर्क दिया…

हर नागरिक को बुनियादी आजीविका और सम्मान जनक जीवन देना शासन का दायित्व संसाधनों की पूर्ति और रोजगार के अवसर बढाए जाएं :एस.आर.शेंडे
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
सौंसर / हाल ही के दिनों में देश भर में गरीबों और जरूरतमंदों को दी जाने वाली मुफ्त योजनाओं को लेकर तीखी बहस छिडी है।अक्सर तर्क दिया जाता है कि,इस प्रकार की योजनाएं लोगों की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है और इन्हें राजनीति लाभ या चुनावी वैतरणी पार करने का माध्यम माना जाता है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी इन योजनाओं से वित्तीय प्रबंधन पर चिंता जताई है।

नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद मध्यप्रदेश के अध्यक्ष एवं क्रांतिकारी कवि एस.आर.शेंडे ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, आजादी के 79 वर्षों बाद भी आम आदमी गरीबी,भुखमरी,बेरोजगारी,संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। गरीबों को मुफ्त में मिल रही योजनाओं का विरोध एसी में रहने व भरे पेट वाले लोग कर रहे है।

वें सुदूर ग्रामीणअंचलों एवं शहरी स्लम एरिया में झाँककर देखे,आम आदमी अभावों में कितनी जिल्लत भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। सरकार गरीबों को पाँच किलो राशन देकर कोई उपकार नहीं करती।

उधर गोदामों में प्रति वर्ष लाखों टन अनाज सडकर बर्बाद होता है। नुमाईंदों के मित्रों,बडे कारपोरेट के अरबों के कर्ज माफ किये जाते है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार कारपोरेट ऋण राइट ऑफ -देश के बैंकों ने आम आदमी की गाढी कमाई के ओधोगिक घरानों के लगभग 9 . 87 लाख करोड़ बट्टे खाते में डाले हैं।

विधायकों,सांसदों को आजीवन पेंशन व अन्य मुफ्त सुविधाएं दी जाती है। इधर देश का किसान ,मजदूर,युवा बाढ सूखा,फसल की बर्बादी ,कर्ज का बोझ,बेरोजगारी से आत्महत्या करने मजबूर है।

एस.आर.शेंडे ने सरकार एवं संबंधित संस्थाओं से अनुरोध किया है कि,लोगों को केवल खैराती या कर्जदार समझने के बजाय उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये मजबूत अर्थव्यवस्था ,संसाधन,आय के साधन ,कुटीर उद्योग और रोजगारोन्मुखी नीतियों की जरूरत है। जब तक देश में आर्थिक खाई नहीं पाटी जाती, तबतक जरूरतमंदों को शिक्षा,स्वास्थ आदि कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना नैतिक और संवैधानिक दायित्व है।

चूंकि,देश का हर नागरिक तरह तरह का टैक्स देता है। अन्त में-
मंदिर मस्जिद के बहसों से जरा बाहर निकलकर,
पहले ये ढूँढो कि इस दौर में इंसान कौन है,
गरीबों की चौखट पर सिसकती है भूख रात भर,
कोई जाकर पूछें कि पडौस में परेशान कौन है।