मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गयाहमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंसेंधवा पुलिस का बड़ा धमाका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर राज्य जीरो के 03आरोपी गिरफ्तार , ब्रेजा कार वह 17000 नगद बरामद।अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश रुपए 30 लाख की 61 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।बैंकिंग न्यूज़,,, गुमशुदा की तलाश बड़वानी से पति-पत्नी लापता पुलिस ने जारी की तलाश।पांढुर्ना क्षेत्र में कम बारिश से किसान संकट में, राहत की जगह किसानों पर ही कार्यवाही की तैयारीआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात,,,देवचंद कॉलेज अर्जुन नगर च्या वतीने आयोजित शिवाजी विद्यापीठ अंतर विभागीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा आज पार पडल्यापुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गयाहमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंसेंधवा पुलिस का बड़ा धमाका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर राज्य जीरो के 03आरोपी गिरफ्तार , ब्रेजा कार वह 17000 नगद बरामद।अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश रुपए 30 लाख की 61 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।बैंकिंग न्यूज़,,, गुमशुदा की तलाश बड़वानी से पति-पत्नी लापता पुलिस ने जारी की तलाश।पांढुर्ना क्षेत्र में कम बारिश से किसान संकट में, राहत की जगह किसानों पर ही कार्यवाही की तैयारीआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात,,,देवचंद कॉलेज अर्जुन नगर च्या वतीने आयोजित शिवाजी विद्यापीठ अंतर विभागीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा आज पार पडल्या
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएं

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने उप निदेशक कृषि डॉ. प्रमोद कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी हरी शंकर के साथ इंगोहटा खाद वितरण केंद्र तथा सुमेरपुर स्थित सहकारी समिति के खाद वितरण…

हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएं
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने उप निदेशक कृषि डॉ.

प्रमोद कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी हरी शंकर के साथ इंगोहटा खाद वितरण केंद्र तथा सुमेरपुर स्थित सहकारी समिति के खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर खाद की उपलब्धता, स्टॉक और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।

जिलाधिकारी ने किसानों से खाद मिलने की स्थिति, वितरण प्रक्रिया और किसी प्रकार की परेशानी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जनपद में वर्तमान आवश्यकता के अनुसार खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

आगामी बुवाई को देखते हुए भी पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सहकारी समितियों और खाद वितरण केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

खाद का वितरण क्रमबद्ध एवं पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराया जाए। किसानों की आवश्यकता और आवश्यक अभिलेखों के आधार पर टोकन व्यवस्था के माध्यम से खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान को उसकी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार समय पर खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारी खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने किसानों से भी अपील की कि वे अपनी वर्तमान फसल की बुवाई और वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही खाद प्राप्त करें। अनावश्यक रूप से खाद का अग्रिम भंडारण न करें।

उन्होंने कहा कि बुवाई के समय आवश्यकता के अनुसार क्रमबद्ध वितरण होने से सभी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सकेगी। जिला प्रशासन की ओर से जनपद के खाद वितरण केंद्रों पर सुचारू, समान और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे वितरण व्यवस्था में सहयोग करें और अपनी जरूरत के मुताबिक ही खाद प्राप्त करें।