मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
Bareillyउत्तर प्रदेशराजनीति

आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्मा

आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्मा आंवला (बरेली)। बड़गांव स्थित रूद्र पैलेस में समाजवादी पार्टी के…

आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्मा
WhatsApp Facebook

आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्मा
आंवला (बरेली)। बड़गांव स्थित रूद्र पैलेस में समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत लोधी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वक्ताओं ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने का आह्वान किया। सपा से आंवला विधानसभा के संभावित प्रत्याशी व कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पीयूष वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के गृह क्षेत्र में लोधी समाज ने भारी संख्या में पहुंचकर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि जनता अब भाजपा की नीतियों से पूरी तरह ऊब चुकी है।

उन्होंने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर सपा को मजबूत करने की अपील की। पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके समय आंवला में रिकॉर्ड विकास कार्य कराए गए थे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर विकास की बयार बहाने के लिए जनता सपा के पक्ष में मतदान करे। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम बिहारी सिंह को याद करते हुए उन्हें क्षेत्र और प्रदेश की 'अमूल्य निधि' बताया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने में लोधी समाज की अहम भूमिका होगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में मुकाबला 'योगी बनाम लोधी' होगा, ऐसे में समाज को एकजुट होकर सपा का साथ देना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की तथा मंच का संचालन सुनील लोधी ने किया। इस मौके पर डॉ.

जीराज सिंह, विजेंद्र सिंह यादव, चमन सिंह, कुमार पाल, जगन्नाथ यादव, डॉ अवधेश उपाध्याय ,सलीम खां समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।