मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपणहमीरपुर :रिगवारा खुर्द में फार्मर फील्ड-डे, किसानों को जलवायु अनुकूल खेती की दी जानकारीहमीरपुर :छुट्टा पशुओं के संरक्षण को तीन दिवसीय विशेष अभियान, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेहीहमीरपुर :सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को अंबेडकर पार्क में लगी विकास प्रदर्शनीहाईटेक पढ़ाई के बाद उसे पुश्तैनी,खेती में नवाचार से युवा कृषक रोहित पाटीदार को मिला राष्ट्रीय सम्मान।सहाय्यक निबंधक खटाव अधिकारी. सौ . कुंभार मॅडम यांनी पदभार स्वीकारलाहमीरपुर :छह माह से खेतों में पड़े बिजली के तार, पांच नलकूप बंद होने का आरोप लाइन न जुड़ने से बुवाई प्रभावित, किसानों ने वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कीबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपणहमीरपुर :रिगवारा खुर्द में फार्मर फील्ड-डे, किसानों को जलवायु अनुकूल खेती की दी जानकारीहमीरपुर :छुट्टा पशुओं के संरक्षण को तीन दिवसीय विशेष अभियान, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेहीहमीरपुर :सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को अंबेडकर पार्क में लगी विकास प्रदर्शनीहाईटेक पढ़ाई के बाद उसे पुश्तैनी,खेती में नवाचार से युवा कृषक रोहित पाटीदार को मिला राष्ट्रीय सम्मान।सहाय्यक निबंधक खटाव अधिकारी. सौ . कुंभार मॅडम यांनी पदभार स्वीकारलाहमीरपुर :छह माह से खेतों में पड़े बिजली के तार, पांच नलकूप बंद होने का आरोप लाइन न जुड़ने से बुवाई प्रभावित, किसानों ने वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :छुट्टा पशुओं के संरक्षण को तीन दिवसीय विशेष अभियान, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में गौशालाओं के संचालन, छुट्टा पशुओं के संरक्षण एवं पशु स्वास्थ्य की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने…

हमीरपुर :छुट्टा पशुओं के संरक्षण को तीन दिवसीय विशेष अभियान, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में गौशालाओं के संचालन, छुट्टा पशुओं के संरक्षण एवं पशु स्वास्थ्य की समीक्षा बैठक हुई।

जिलाधिकारी ने अप्रैल माह और वर्तमान में गौशालाओं में संरक्षित पशुओं के आंकड़ों में करीब पांच हजार के अंतर को देखते हुए तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर सभी छुट्टा पशुओं को गौशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के बाद सड़कों और खेतों में एक भी छुट्टा पशु नहीं दिखना चाहिए।

प्रत्येक विकासखंड में बीडीओ व पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम अभियान की निगरानी करेगी, जबकि तहसील स्तर पर एसडीएम प्रतिदिन अनुश्रवण करेंगे। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को प्रतिदिन शाम सात बजे प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा पशुओं के टीकाकरण, उपचार, चारा-पानी, साफ-सफाई और गौशालाओं में सीसीटीवी से लाइव निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में एडीएम राकेश कुमार, एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, डीडीओ राघवेंद्र सिंह, सीवीओ डॉ.

भूपेंद्र सिंह यादव समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।