मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
टिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपटिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :गड्ढों से लेकर राशन और पानी तक, ग्रामीणों की शिकायतों पर डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम चकदहा और मकरांव में आयोजित जन चौपाल में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं। सड़क, पेयजल, राशन, आंगनबाड़ी, तालाब, जलभराव और बारिश से…

हमीरपुर :गड्ढों से लेकर राशन और पानी तक, ग्रामीणों की शिकायतों पर डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम चकदहा और मकरांव में आयोजित जन चौपाल में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं।

सड़क, पेयजल, राशन, आंगनबाड़ी, तालाब, जलभराव और बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों से जुड़ी शिकायतें सामने आने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई और निर्धारित समय में निस्तारण के निर्देश दिए। मौदहा-चकदहा बसवारी मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों की शिकायत पर सात दिन में सड़क गड्ढामुक्त कराने को कहा गया।

हर घर जल योजना में अनियमित आपूर्ति और खराब हैंडपंपों की शिकायत पर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। राशन की कम तौल की शिकायत पर बांट-माप निरीक्षक को जांच के आदेश दिए गए।

चकदहा के तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम को सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने तथा गौशाला मार्ग के जलभराव का स्थायी समाधान कराने को कहा गया। बारिश में क्षतिग्रस्त 14 मकानों के लाभार्थियों को राहत राशि शीघ्र दिलाने की बात कही गई।

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जन चौपाल में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ हर हाल में मिले।