मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहुंचे डीआईओएस कार्यालय सपा ने लगाया भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप*मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, सब स्वस्थ और समृद्ध रहें: दिव्या मित्तल*त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जवित्तविहीन शिक्षकों की बैठक को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहुंचे डीआईओएस कार्यालय सपा ने लगाया भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप*मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, सब स्वस्थ और समृद्ध रहें: दिव्या मित्तल*त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

जनचेतना मंच मारुड द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा/ मारुड। 4 अक्टूबर। जनचेतना मंच मारुड द्वारा गुरुवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में…

जनचेतना मंच मारुड द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा/ मारुड। 4 अक्टूबर। जनचेतना मंच मारुड द्वारा गुरुवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से पत्रकारिता, चिकित्सा शिक्षा, सेना, पुलिस सेवा, समाजसेवा, जल संरक्षण, खेल और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 युवाओं को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। इनमें उत्कृष्ट पत्रकारिता हेतु कमलेश नारनवरे, NEET के माध्यम से MBBS में प्रवेश पाने वाली स्नेहल मनोहर नारनवरे, दिव्या रामेश्वर कलम्बे व धनश्री सचिन तवर, सेना में चयनित निखिल रमेश गजभिये, पुलिस में चयनित दिक्षा गणपती बालपांडे, बैतूल में कुश्ती विजेता रोहित नंदु उईके, हरीओम लव्हाळे व रितेश सरयाम शामिल हैं।

साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में बस स्टैंड पर प्रतिवर्ष सार्वजनिक प्याऊ लगाने वाले प्रविण राऊत, वाटर हिरो के रूप में प्रसिद्ध निरज वानखडे, मारुड वाईब इंस्टाग्राम चैनल के संचालक योगेश गावंडे, ब्लॉगर सार्थक वानखडे व निखिल चचाने तथा BAMS में प्रवेश पाने वाली पूर्वा प्रल्हाद राउत का भी सम्मान किया गया।

बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मान

क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में हाईस्कूल मारुड की कृतिका श्यामसुंदर डोईजोड व रौनक पंकज पांडव ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर मारुड के सुशील अरविंद भोंडे ने कक्षा 8वीं में 92.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

न्यू शाईन पब्लिक स्कूल की निमिष्का सुभाष गावंडे ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में पांढुर्णा तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लिटिल फ्लावर पांढुर्णा CBSE की वेदही देविदास राऊत ने कक्षा 10वीं में 89 प्रतिशत अंकों के साथ क्षेत्र में प्रथम स्थान पाया।

गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

कार्यक्रम में IDBI बैंक मैनेजर निरज दातिर, जनपद सदस्य राजेन्द्र ठाकरे, उपसरपंच बंडु बालपांडे, पत्रकार राम ठाकरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंच के संस्थापक विनोद गावंडे, संचालक दिपक पोतदार, अध्यक्ष वासुदेवराव कलम्बे, उपाध्यक्ष अनंता नाडेकर, कोषाध्यक्ष पंकज पांडव, सचिव मुरलीधर बरडे व सहसचिव गौरव ठाकरे सहित कार्यकारी सदस्यों ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।