संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुरना। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई पांढुरना की महत्वपूर्ण बैठक एवं कैडर 3 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मा. उमाकांत बंदेवार जी, जोन प्रभारी भोपाल (म.प्र.) एवं मा. ज्ञानेश्वर गजभिये जी, जोन प्रभारी भोपाल (म.प्र.) उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में मा. मानिक वानखडे जी, लोकसभा प्रभारी छिंदवाड़ा शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पांढुरना मा. अशोक गजभिये जी ने की। इस अवसर पर राजकुमार वानखडे जी, दिनेश शेनडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
