मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जोन, सेक्टर प्रभारियों संग सपा ने की बैठक अशोक यादव बोले- भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है चुनाव आयोग कार्यवाह जिलाध्यक्ष अशोक यादव**🔴 13 किलोमीटर की सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, सफर 100 किलोमीटर जैसा महसूस होने का दावा*बड़वानी में कालिका मंदिर में धूमधाम से बनेगा शारदीय नवरात्रि पर्व।​खेल राज्यमंत्री ने डभिया अदारी पहुंच एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता रोहित यादव को किया सम्मानित, माता-पिता से की मुलाकातसम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देशचकेरी ठीकरी सड़क पर मंडवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा पिकअप के उड़े परखचे।बरेली के आंवला तहसील में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ।सेवा संकल्प अभियान के तहत टोकोपारा की छात्रा रुकइया बेगम ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान, बढ़ाया सीतापुर का मान,,,हमीरपुर :तहसील मौदहा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजितगोरखपुर में बच्चों को पहनाए जूते-मौजे, पढ़ाई और कैरियर को लेकर किया संवाद, कलेक्टर ने मूसामुंडी एवं गाड़ासरई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षणजोन, सेक्टर प्रभारियों संग सपा ने की बैठक अशोक यादव बोले- भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है चुनाव आयोग कार्यवाह जिलाध्यक्ष अशोक यादव**🔴 13 किलोमीटर की सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, सफर 100 किलोमीटर जैसा महसूस होने का दावा*बड़वानी में कालिका मंदिर में धूमधाम से बनेगा शारदीय नवरात्रि पर्व।​खेल राज्यमंत्री ने डभिया अदारी पहुंच एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता रोहित यादव को किया सम्मानित, माता-पिता से की मुलाकातसम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देशचकेरी ठीकरी सड़क पर मंडवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा पिकअप के उड़े परखचे।बरेली के आंवला तहसील में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ।सेवा संकल्प अभियान के तहत टोकोपारा की छात्रा रुकइया बेगम ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान, बढ़ाया सीतापुर का मान,,,हमीरपुर :तहसील मौदहा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजितगोरखपुर में बच्चों को पहनाए जूते-मौजे, पढ़ाई और कैरियर को लेकर किया संवाद, कलेक्टर ने मूसामुंडी एवं गाड़ासरई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Jaunpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

जौनपुर (संवाददाता मनोज कुमार)। तहसील सदर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह…

सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
WhatsApp Facebook

जौनपुर (संवाददाता मनोज कुमार)। तहसील सदर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन.

एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान जिले के दोनों शीर्ष अधिकारियों ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं।

​समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही अवलोकन करते हुए डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से धरातल पर किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि तय समय-सीमा के भीतर फरियादियों को संतुष्टिपरक न्याय मिलना शासन की पहली प्राथमिकता है।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने मातहतों को निर्देशित किया कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े जमीनी विवादों व अन्य संवेदनशील मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय बनाकर मौके पर जाएं और निष्पक्ष व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी विवाद को बढ़ने से पहले ही सुलझाया जा सके। ​समाधान दिवस के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ सौंपा गया।

इस मौके पर तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।