बांसगांव में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संकल्प
मुखिया तबस्सुम आरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम, ग्रामीणों ने ली ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ
बारसोई। बांसगांव पंचायत में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया तबस्सुम आरा ने की। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
कार्यक्रम में गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता तथा शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ प्रतिज्ञा 2026 ली। लोगों ने स्वयं स्वच्छ रहने, गंदगी नहीं करने और दूसरों को भी गंदगी से रोकने का संकल्प लिया। प्रत्येक वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने तथा गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का संदेश पहुंचाने की शपथ ली गयी।
मौके पर पंचायत सचिव आजम, पीआरएस बलराम, जिला परिषद प्रतिनिधि आफताब ताज, सरपंच प्रतिनिधि लतीफपुर रहमान, समिति सदस्य दुखी देवी, पूर्व मुखिया राकेउद्दीन चौधरी, पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी मोहम्मद मुस्ताक राजीव कुमार दास मोहम्मद फखरुद्दीन उत्तम कुमार दास, मोती दास, मो फैयाज़, बाबुल दास,अब्दुल मुनाफ,मो सज्जाद, आदिव ग्रामीण मौजूद रहे।
