मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ पुलिस कार्यालय भ्रमण/निरीक्षण तथा पुलिस लाइन सभाजिलाधिकारी की अध्यक्षता में विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस वे निर्माण हेतु क्रय कमेटी की बैठक सम्पन्नविशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, जिला स्वास्थ्य समिति की भी बैठक कर की समीक्षा2.6 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार*दाढ़ी राम ग्राम सभा की बदहाल सड़क पर फूटा आक्रोश, ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अनीश कुमार ओझा ने खोला मोर्चा* *पड़री बाजार से मां चंडिका धाम जाने वाले मार्ग की हालत खराब, स्कूली बच्चोंसपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कीं, मिर्जापुर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक, शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों के लिए वोट मांगनानकमत्ता से लखनऊ लौटते समय कार खाई में पली, बाल-बाल बचे तीन लोग वड़ा हादसा होने वचाहमीरपुर :न्यूरिया में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन से अवैध टुल्लू पंप जब्तहमीरपुर :लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, बच्चों की शिक्षा, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोरगांव-गांव अवैध शराब पहुंचाने और धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी से कार्रवाई की मांग*अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ पुलिस कार्यालय भ्रमण/निरीक्षण तथा पुलिस लाइन सभाजिलाधिकारी की अध्यक्षता में विंध्य पूर्वांचल स्पर एक्सप्रेस वे निर्माण हेतु क्रय कमेटी की बैठक सम्पन्नविशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, जिला स्वास्थ्य समिति की भी बैठक कर की समीक्षा2.6 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार*दाढ़ी राम ग्राम सभा की बदहाल सड़क पर फूटा आक्रोश, ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अनीश कुमार ओझा ने खोला मोर्चा* *पड़री बाजार से मां चंडिका धाम जाने वाले मार्ग की हालत खराब, स्कूली बच्चोंसपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कीं, मिर्जापुर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक, शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों के लिए वोट मांगनानकमत्ता से लखनऊ लौटते समय कार खाई में पली, बाल-बाल बचे तीन लोग वड़ा हादसा होने वचाहमीरपुर :न्यूरिया में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन से अवैध टुल्लू पंप जब्तहमीरपुर :लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, बच्चों की शिक्षा, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोरगांव-गांव अवैध शराब पहुंचाने और धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी से कार्रवाई की मांग
Mirzapurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, जिला स्वास्थ्य समिति की भी बैठक कर की समीक्षा

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, जिला स्वास्थ्य समिति की भी बैठक कर की समीक्षा मीरजापुर 1 अक्टूबर 2026…

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, जिला स्वास्थ्य समिति की भी बैठक कर की समीक्षा
WhatsApp Facebook

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, जिला स्वास्थ्य समिति की भी बैठक कर की समीक्षा

मीरजापुर 1 अक्टूबर 2026 – जिलाधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक तथा आगामी 01 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 12 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यक दवाओं, जांच एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता नियमित रूप से बनाए रखी जाए।जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं की समय से जांच, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण तथा नवजात एवं बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।जननी सुरक्षा योजना एवं आयुष्मान कार्ड में प्रगति खराब होने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि प्रभारी चिकित्साधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति में सुधार लाएं।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, मच्छरों के नियंत्रण तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया जाए तथा संभावित रोगियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही लोगों को स्वच्छता, हाथ धोने, स्वच्छ पेयजल के प्रयोग तथा घर एवं आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जाए।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपील की कि वे अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कहीं भी पानी एकत्रित न होने दें, स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करें तथा संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।