मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविरहमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविर
Pandhurnaमध्य प्रदेशशिक्षा

लाखों खर्च, फिर भी प्यासे आंगनवाड़ी केंद्र : ऊपर टंकियां सड़ रहीं, नीचे बच्चों को बूंद-बूंद पानी नसीब नहीं सेवा संकल्प अभियान के आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण का संदेश, पर जमीनी हक

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा, 1 अक्टूबर 2026 / जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ियों में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा…

लाखों खर्च, फिर भी प्यासे आंगनवाड़ी केंद्र : ऊपर टंकियां सड़ रहीं, नीचे बच्चों को बूंद-बूंद पानी नसीब नहीं सेवा संकल्प अभियान के आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण का संदेश, पर जमीनी हक
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा, 1 अक्टूबर 2026 / जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ियों में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इस संदेश पर ही सवाल खड़े कर रही है। पांढुर्णा जिले की अधिकांश आंगनवाड़ियों में पानी की समुचित व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं है। केंद्रों के ऊपर पानी की टंकियां तो लगाई गई हैं, जिन पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च हुए, परंतु वे टंकियां जब से लगी हैं, तब से शायद एक बार भी भरी नहीं गईं। आज हाल यह है कि टंकियां ऊपर धूप खा रही हैं, सड़ रही हैं और पूरी तरह खाली पड़ी हैं।

किसी भी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर देख लीजिए, एक-आध को छोड़कर हर जगह यही तस्वीर नजर आएगी। स्वच्छता और पोषण की बात करने वाले इन केंद्रों में बच्चों और माताओं के लिए पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। यह अत्यंत दुखद और चिंताजनक विषय है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर ध्यान देगा और पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगा?

वहीं, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पाटई, बडचिचोली, भटेवाड़ी, ढोलनखापा, घोघरी, गोविंदपुर एवं देवखापा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों एवं ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान माताओं एवं ग्रामीण महिलाओं को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं समुचित विकास की जानकारी दी गई। बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण कराने तथा आंगनवाड़ी केंद्र की सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी केंद्रों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। माताओं एवं बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिए गए। महिलाओं को बच्चों की देखभाल, स्वच्छता एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व के बारे में भी बताया गया।

इन कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले तथा बड़ी संख्या में माताएं, बच्चे एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।