मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
SIR ट्रिब्यूनल के जज का इस्तीफा! रोजाना 70 KM की यात्रा, खराब सड़कें और ट्रैफिक से परेशानSIR विवाद पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी में बंगाल BJP, जनसभाओं से सोशल मीडिया तक चलेगा अभियानअनुब्रत मंडल के सामने TMC दफ्तर में तोड़फोड़, दिलीप घोष का तंज—‘जैसा किया, वैसा फल मिलेगा’उत्तर हावड़ा मंडल-2 के वार्ड नंबर 21 में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित> कसरावद नर्मदा पुल पर बड़ा हादसा टला, Dial-112 बनी मसीहा! > संवाददाता: जितेंद्र कुमावत, बड़वानीचांदपारा में स्वास्थ्य सेवा को नई रफ्तार, हालीमा सादिया प्राइम क्लिनिक का शुभारंभ स्थानीय स्तर पर इलाज व पैथोलॉजी जांच की सुविधा, महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्थावृद्धजन दिवस के अवसर पर माँ नर्मदा वृद्धाश्रम में वृद्धजन सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजितसेवा संकल्प अभियान: भूसू हाई स्कूल में चला स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,,,ग्राम बुधगांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण एवं पौधारोपणसेवा संकल्प अभियान के तहत भूसू हाई स्कूल में नशा मुक्ति रैली निकाल कर छात्रों ने दिया जन-जागरूकता का संदेश,,,SIR ट्रिब्यूनल के जज का इस्तीफा! रोजाना 70 KM की यात्रा, खराब सड़कें और ट्रैफिक से परेशानSIR विवाद पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी में बंगाल BJP, जनसभाओं से सोशल मीडिया तक चलेगा अभियानअनुब्रत मंडल के सामने TMC दफ्तर में तोड़फोड़, दिलीप घोष का तंज—‘जैसा किया, वैसा फल मिलेगा’उत्तर हावड़ा मंडल-2 के वार्ड नंबर 21 में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित> कसरावद नर्मदा पुल पर बड़ा हादसा टला, Dial-112 बनी मसीहा! > संवाददाता: जितेंद्र कुमावत, बड़वानीचांदपारा में स्वास्थ्य सेवा को नई रफ्तार, हालीमा सादिया प्राइम क्लिनिक का शुभारंभ स्थानीय स्तर पर इलाज व पैथोलॉजी जांच की सुविधा, महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्थावृद्धजन दिवस के अवसर पर माँ नर्मदा वृद्धाश्रम में वृद्धजन सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजितसेवा संकल्प अभियान: भूसू हाई स्कूल में चला स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,,,ग्राम बुधगांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण एवं पौधारोपणसेवा संकल्प अभियान के तहत भूसू हाई स्कूल में नशा मुक्ति रैली निकाल कर छात्रों ने दिया जन-जागरूकता का संदेश,,,
Hamirpurउत्तर प्रदेशशिक्षा

हमीरपुर :मौदहा में गूंजा बाल सुरक्षा का संदेश, POCSO जागरूकता अभियान के अंतिम दिन छात्राओं को किया जागरूक

मौदहा (हमीरपुर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मौदहा में POCSO Act, 2012 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

हमीरपुर :मौदहा में गूंजा बाल सुरक्षा का संदेश, POCSO जागरूकता अभियान के अंतिम दिन छात्राओं को किया जागरूक
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मौदहा में POCSO Act, 2012 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बाल यौन अपराधों से बचाव, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज (जूनियर डिवीजन), मौदहा बृजेश कुमार पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजलि गौतम ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं को POCSO Act के महत्वपूर्ण प्रावधानों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान तथा किसी अप्रिय घटना की स्थिति में अभिभावक, शिक्षक या संबंधित अधिकारी को तत्काल सूचना देने की जानकारी दी गई।

साथ ही जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम में महिला एवं बाल कल्याण विभाग से तबस्सुम परवीन एवं महिमा राजपूत, पीएलवी शिवनारायण एवं पवन कुमार, एचटीयू थानाध्यक्ष राकेश यादव समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

अधिकारियों ने छात्राओं से किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में चुप न रहने और समय रहते सूचना देने की अपील की।