मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविरहमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविर
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन व जनविश्वास अभियान की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा, 1 अक्टूबर। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक…

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन व जनविश्वास अभियान की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा, 1 अक्टूबर। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनविश्वास अभियान में प्राप्त आवेदनों, विभागीय लंबित प्रकरणों तथा निर्माण व विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन के विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा में सौसर क्षेत्र के पशुपालन, वन एवं विद्युत विभाग के प्रकरण लंबित पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग के 500 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल निराकरण कर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। स्कूल शिक्षा विभाग के पांढुर्णा व सौसर क्षेत्र के प्रकरणों पर आपसी समन्वय से निराकरण, अनुकंपा नियुक्ति के दो प्रकरणों व समयमान वेतनमान की शिकायत के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए। पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग के लंबित प्रकरणों को भी अतिशीघ्र निराकृत करने को कहा गया।

जनविश्वास अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबल कार्ड, बीपीएल कार्ड सहित सभी आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण कर एसडीएम को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। जामलापानी स्कूल के आकस्मिक निरीक्षण में मिली कमियों पर शिक्षकों की कमी दूर करने, आरोग्य हॉस्पिटल व आंगनबाड़ी भवन का निर्माण समय पर पूर्ण कराने को कहा गया।

टेमनी जलाशय में प्रदूषण की शिकायत, राजना कैंप के आवेदनों, टेमनी साहनी शाला भवन निर्माण व नांदनवाड़ी में शिक्षकों की कमी पर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नांदनवाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में पेयजल व विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत असंगठित श्रमिकों के पंजीयन में तेजी लाने तथा सेवा संकल्प अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, सुश्री नेहा सोनी सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।