मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
26 वर्षीय बेटी की सुसराल में सन्दिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस तहकीकात में जुटीहमीरपुर :अतिवृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग, अपना दल कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापनहमीरपुर :संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी*अखंड भारत न्यूज़ | अंजड़* *भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष बड़े भाई ओम सोनी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं* *अंजड़, बड़वानी | संवाददाता: जितेन* सीतापुर सूर में गणपति विसर्जन के बाद भव्य नाट्य मंचन, नीलकमल पद्मावती मिलन नाटक ने जीता दिल*,,,,नगरी माता मंदिर में नवरात्र पर्व की बैठकसेवानिवृत्ति पर शिक्षक अब्दुल कुद्दूस को दी गई भावभीनी विदाई नम आंखों से छात्रों व ग्रामीणों ने कहा-उनकी खिदमत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा…जिला पंचायत सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को किया गया सम्मानितराजेश कुमार पूंछ लोकेशन पूंछ पुंछ में पीडीपी की बैठक, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ने थामा पार्टी का दामन सरदार कमलजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में संगठन को गांव-शहर तक मजवाला कोतवाली कापरामर्श केंद्र तीन बिखरे परिवारों को फिर जोड़ा26 वर्षीय बेटी की सुसराल में सन्दिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस तहकीकात में जुटीहमीरपुर :अतिवृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग, अपना दल कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापनहमीरपुर :संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी*अखंड भारत न्यूज़ | अंजड़* *भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष बड़े भाई ओम सोनी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं* *अंजड़, बड़वानी | संवाददाता: जितेन* सीतापुर सूर में गणपति विसर्जन के बाद भव्य नाट्य मंचन, नीलकमल पद्मावती मिलन नाटक ने जीता दिल*,,,,नगरी माता मंदिर में नवरात्र पर्व की बैठकसेवानिवृत्ति पर शिक्षक अब्दुल कुद्दूस को दी गई भावभीनी विदाई नम आंखों से छात्रों व ग्रामीणों ने कहा-उनकी खिदमत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा…जिला पंचायत सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को किया गया सम्मानितराजेश कुमार पूंछ लोकेशन पूंछ पुंछ में पीडीपी की बैठक, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ने थामा पार्टी का दामन सरदार कमलजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में संगठन को गांव-शहर तक मजवाला कोतवाली कापरामर्श केंद्र तीन बिखरे परिवारों को फिर जोड़ा
Gondaउत्तर प्रदेशशिक्षा

जिला पंचायत सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को किया गया सम्मानित

संवाददाता राम नरेश गुप्ता सेवा संकल्प अभियान के तहत गोदभराई, अन्नप्राशन एवं हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम हुआ आयोजित गोण्डा । जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार ‘सेवा संकल्प…

जिला पंचायत सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को किया गया सम्मानित
WhatsApp Facebook

संवाददाता राम नरेश गुप्ता

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोदभराई, अन्नप्राशन एवं हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम हुआ आयोजित

गोण्डा । जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला पंचायत सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गोदभराई, अन्नप्राशन एवं हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद ने की। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा बाल विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही स्वस्थ बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के समुचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए संतुलित आहार एवं आवश्यक देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं तक पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सम्मानित होने वाली कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ माताओं एवं बच्चों से रखी जाती है। उन्होंने पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति परिवारों को जागरूक करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, जिला अध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जनसामान्य को जागरूक करने तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के कार्यों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।