देवरिया से जिला रिपोर्ट अखंड भारत न्यूज़
राम प्रकाश द्विवेदी
पीएम श्री जीआईसी देवरिया उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालयि कुश्ती प्रतियोगिता25 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर तक विपरीत प्राकृतिक स्थिति के बाद भी सुचारू रूप से संपन्न हुआ, समापन सभा के मुख्य अतिथि सदर विधायक सलभ मणि त्रिपाठी एवं अध्यक्ष राकेश सिंह अंतरराष्ट्रीय पहलवान रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर ने
मैच के आयोजक श्रीराम किंकर मिश्र,जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया , शह जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिय शारीरिक शिक्षक एवं प्रभारी शिक्षक देवरिया को बधाई दिया और धन्यवाद दिया कि विषम परिस्थितियों में आयोजन को सफल बनाने में दृढ़ संकल्पता दिखाइए। संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर ने देवरिया जिले के प्रधानाचार्य शारीरिक शिक्षक एवं पीएम श्री जीआईसी के
सभी कर्मचारी एवं शिक्षक गण को बधाई दिया। संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर के द्वारा कहा गया कि कोई 'कार्य मुश्किल नहीं
होता अगर संकल्प दृढ़ होता है'। इसको चरितार्थ करने के लिए शारीरिक शिक्षको की टीम और उसके प्रभारी विपिन बिहारी चंद्रयादव कों बहुत-बहुत बधाई साथ ही साथ टीम के सभी शिक्षकों को इस दृढ़ निश्चय के लिए बार-बार धन्यवाद देता हूं।
मुख्य अतिथि ने शारीरिक शिक्षकों संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर सतीश सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह जीआईसी के प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्रा प्रधानाचार्य माधव सिंह प्रधानाचार्य शशिपाल राव प्रधानाचार्य मिथिलेश सिंह प्रधानाचार्य अजय मणि त्रिपाठी एवं अन्य प्रधानाचार्य शिक्षक गण सह जिला विद्यालय निरीक्षक अन्य जीआईसी के प्रधानाचार्यों को
को बधाइयां दी , कि इस विषम परिस्थिति में कितनी बढ़िया व्यवस्था इतनी शानदार कुश्ती का आयोजन आप लोगों ने मिलकर कराया और गोरखपुर मंडल जुबली के 6 छात्रों ने गोल्ड मेडल जीता यह हम लोगों के लिए बड़ा हर्ष का विषय है। कुछ अपने जीवन के खेल के समय के बातों को बताते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग नंगे पांव दौड़ते थे आज तो सारी व्यवस्था बनी हुई है अतः हमारे बच्चे यह देखकर सीखने का प्रयास करें और आगे बढ़े यही कामना है।
एक बार फिर से सभी आयोजक मंडल के सदस्यों शारीरिक शिक्षक गण को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जिले में बहुत सारे पेड़ गिर गए लाइन कटा तार टूट गए पोल टूट गए परंतु आपकी कुश्ती प्रतियोगिता नहीं रुकी।
इस विषम झाझावत में देवारान्य देवरिया की धरती ने अपने संकल्प को पूरा किया।
पुनः एक बार गोरखपुर मंडल ने अच्छी सफलता प्राप्त की
और बालक वर्ग ने भी गोल्ड मेडल अधिक से अधिक प्राप्त कर आगे रहा।
आयोजक मंडल के लिए बड़ा ही दृढ़ संकल्प का विषय है।
संयोजक मंडल के द्वारा सभी व्यायाम शिक्षकों मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह और उत्तरी देकर सम्मानित किया।
एन मंडलों से आए हुए खिलाड़ी और कोच के द्वारा व्यवस्था की प्रशंसा की
और वाकई में इतनी शानदार राज्य कुश्ती प्रतियोगिता देवरिया जिले में पहली बार होता हुआ देखा गया।
