*✊ नर्मदा बचाओ आंदोलन का भू-अर्जन कार्यालय पर हल्ला बोल – मेधा पाटकर के नेतृत्व में प्रदर्शन*
*अखंड भारत न्यूज़ – बड़वानी*
सरदार सरोवर डूब प्रभावितों की समस्याओं को लेकर आज *नर्मदा बचाओ आंदोलन* ने भू-अर्जन कार्यालय का घेराव किया।
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता *मेधा पाटकर* के नेतृत्व में सैकड़ों डूब प्रभावित किसान और ग्रामीण धरने पर बैठे। किसानों का आरोप है कि पुनर्वास और मुआवजे से जुड़ी कई मांगे लंबे समय से लंबित हैं।
प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों की *SDM भूपेन्द्र रावत* से चर्चा हुई, जिसमें प्रभावितों ने अपनी समस्याएं रखीं। प्रशासन ने जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
*रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमावत, संवाददाता, अखंड भारत न्यूज़, जिला बड़वानी।
