संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्ना, 27 सितंबर 2026। पांढुर्ना जिले में अल्पवृष्टि से उत्पन्न सूखे की स्थिति को लेकर आज कांग्रेसजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले को शीघ्र सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को राहत प्रदान करने की मांग पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष श्री अशोक जी चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी यमदे, पूर्व नपा उपाध्यक्ष श्री सुनील जी भांगे, जिला कांग्रेस महामंत्री श्री प्रशांत जी महाले, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री अनमोल कुमार आकोटकर, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री अमरीश जी जायसवाल, सौसर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राजा जी कलसकर, सौसर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री शाहिद जी सिद्दीकी, श्री मनोज जी शिंदे, श्री देवराव जी वडस्कर, श्री गंगाधर जी ठाकरे उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फसलों को हुए भारी नुकसान के आकलन हेतु शासन से तत्काल सर्वे कराने, प्रभावित किसानों को मुआवजा, बीमा राशि एवं बिजली बिल में छूट दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
