संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा, /26 सितंबर 2026/
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आंगन मिलन एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए इसी क्रम में ग्राम नरसला एवं ग्राम जमलापानी में भी कार्यक्रम आयोजित हुए कार्यक्रमों में सांसद श्री बंटी विवेक साहू की उपस्थिति रही जिसमें ग्रामीणों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की
ग्राम नरसला एवं जमलापानी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित आंगन मिलन एवं सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं बच्चों एवं ग्रामीण परिवारों से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया कार्यक्रमों में सेवा सहयोग जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए नागरिकों को अभियान की गतिविधियों से जोड़ा गया
सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए सेवा एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से सेवा एवं जनकल्याण की गतिविधियों को व्यापक रूप दिया जा सकता है
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में महिलाओं एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही आंगन मिलन कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय स्तर पर संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ सेवा भावना को सशक्त करने का प्रयास किया गया
सेवा संकल्प अभियान के तहत नरसला और जमलापानी में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन एवं सांसद श्री बंटी विवेक साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम सं
संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा, /26 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल…
