मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईहमीरपुर :श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांसवीज वितरक्त डीपी वरील फ्युज बॉक्स बंदिस्त करावे बेसावधपणे मोठा अपघात घडू शकतोहमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावितजौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईहमीरपुर :श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांसवीज वितरक्त डीपी वरील फ्युज बॉक्स बंदिस्त करावे बेसावधपणे मोठा अपघात घडू शकतोहमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावित
Hamirpurउत्तर प्रदेशधार्मिक

हमीरपुर :भारी बारिश पर हावी रहा उत्साह,झमाझम बारिश के बीच सम्पन्न हुआ कंशवध, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरण आयोजित

मौदहा। हमीरपुर।26 सितंबर मौदहा में बीते दो अड़तालीस घंटों से जारी भीषण बारिश के बावजूद ऐतिहासिक कंस वध मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें एक दर्जन से अधिक झांकियों के साथ भव्य…

हमीरपुर :भारी बारिश पर हावी रहा उत्साह,झमाझम बारिश के बीच सम्पन्न हुआ कंशवध, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरण आयोजित
WhatsApp Facebook

मौदहा। हमीरपुर।26 सितंबर मौदहा में बीते दो अड़तालीस घंटों से जारी भीषण बारिश के बावजूद ऐतिहासिक कंस वध मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें एक दर्जन से अधिक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर मीरा तालाब में कंस वध की लीला का आयोजन किया गया।इस मेले के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी लगातार शांति व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने रहे हैं।

बताते चलें कि मौदहा कस्बा के ऐतिहासिक तीन दिवसीय कंस वध मेला का आगाज शुक्रवार को हुआ । जिसमें कस्बा के गुड़ाही बाजार में देर शाम कंस दरबार की झांकियों में बकासुर, पूतना, अघासुर, हाथी, घोड़ा के साथ कंस का भव्य दरबार सजाया गया। देर रात गुड़ाही बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान कृष्ण डोला का डोला निकला जोकि कस्बा के देवी चौराहा, कजियाना, मथुरा मंदिर, जीजीआईसी मोड़ से होते हुए थाना चौराहा, नेशनल चौराहा होकर पुनः गुड़ाही बाजार पहुंचा। डोला के साथ में सुरक्षा व्यवस्था बड़ी संख्या में नगरवासी और पुलिस फोर्स तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।देर रात तक झांकियां देखने वालों का तांता लगा रहा।दूसरे दिन शनिवार को गुड़ाही बाजार से लगभग एक दर्जन झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू हुई और देवी चौराहा से घूम कर नेशनल चौराहा, थाना चौराहा, मराठीपुरा होते हुए मीरा तालाब पहुंची। जहां नाग नाथ लीला, बकासुर ,अघासुर , पूतना बध के बाध देर शाम कंस वध लीला सम्पन्न हुई। जहां मेला प्रेमियों की भारी भीड़ जमा रही। प्रशासन ने तालाब में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैरीकेडिंग के साथ ही नावों व गोताखोरों का इंतजार किया था। इधर कंस वध मेला के मौके पर मीरा तालाब और ओरी तालाब में 51 घंटे का अखंड कबीरी भजन कार्यक्रम शुरू रहा जिसका आनंद भजनानंदी उठाते देखे गए। कंस बध के बाद रात्रि में कस्बा के गुड़ाही बाजार सहित अन्य स्थानों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला एवं गैर जिलों के पुलिसकर्मी को तैनात किया गया साथ ही कस्बा को मुख्य रूप से दो जोन में बांटा गया । जिसमें 3 सीओ, 8 एसएचओ, 58 सब-इंस्पेक्टर, 225 पुलिस व महिला कांस्टेबल तथा 18 हेड कांस्टेबल, दो पीएसी प्लाटून कंपनी, तीन फायर सर्विस की गाड़ियां मौजूद रही।मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए मीरा तालाब के मेला मैदान व देवी चौराहा में अस्थाई रूप से पुलिस की चौकियां बनाई गई हैं। जिनमें एलआईयू, डॉग स्क्वायड तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी रही वहीं विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी नगर पालिका ने अलग-अलग मेला क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर एवं अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्वागत गेट सजवाए थे।