मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासाहमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासा
Fatehpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीर

खागा (फतेहपुर): कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े चार बजे एक पुराना कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में सो रहे दो सगे…

कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीर
WhatsApp Facebook

खागा (फतेहपुर): कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े चार बजे एक पुराना कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में सो रहे दो सगे भाई दब गए।

इस हादसे में आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 11 वर्षीय बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।

वहीं, ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आवेदन के बावजूद परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका था। ऐरायां ब्लॉक के गोपालपुर गांव निवासी रावेंद्र सिंह गुजरात के सूरत में मजदूरी करते हैं।

गांव में उनकी पत्नी नीतू सिंह अपने दो बेटों—11 वर्षीय गुड्डू और आठ वर्षीय आनंद सिंह के साथ इसी कच्चे मकान में रहती थीं। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवारें बेहद कमजोर हो चुकी थीं।

शनिवार तड़के करीब चार बजे नीतू सिंह दोनों बच्चों को कमरे में सोता हुआ छोड़कर मवेशियों को चारा डालने बाहर गई थीं। इसके करीब 20 मिनट बाद ही अचानक तेज आवाज के साथ मकान की छत ढह गई और दोनों भाई मलबे के नीचे दब गए।

नीतू की चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने आठ वर्षीय आनंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल गुड्डू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मृतक आनंद गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम अश्वनी पांडेय ने संज्ञान लिया है।

उन्होंने बताया कि मौके पर राजस्व टीम को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव सरकारी व आर्थिक मदद जल्द से जल्द दिलाई जाएगी।