मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अनुदान प्राप्त संस्थाओं के शिक्षकों को मिलेगा तृतीय क्रमोन्नति का लाभ -सुप्रीम कोर्ट से मप्र सरकार की एसएलपी खारिज, हाई कोर्ट का आदेश बरकरारमुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, मनावर को जिला बनाने सहित रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगेंआधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानअनुदान प्राप्त संस्थाओं के शिक्षकों को मिलेगा तृतीय क्रमोन्नति का लाभ -सुप्रीम कोर्ट से मप्र सरकार की एसएलपी खारिज, हाई कोर्ट का आदेश बरकरारमुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, मनावर को जिला बनाने सहित रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगेंआधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मान
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवाद

डिंडौरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद…

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवाद
WhatsApp Facebook

डिंडौरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से शिक्षा, संस्कार, व्यक्तित्व विकास, लक्ष्य निर्धारण एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा एवं जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

भाजपा जिला महामंत्री सुधीर दत्त तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों के सपनों को सही दिशा और अवसर मिलना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा अपनी प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।

सेवा संकल्प अभियान के संयोजक
भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान समाज में सेवा, सहयोग और जनजागरूकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। विद्यार्थियों से संवाद के माध्यम से उनके विचारों और जिज्ञासाओं को जानने का अवसर मिला।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनके सवाल सुने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक संवाद में सहभागिता की।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष पार्षद मोहन नरवरिया पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।