मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अनुदान प्राप्त संस्थाओं के शिक्षकों को मिलेगा तृतीय क्रमोन्नति का लाभ -सुप्रीम कोर्ट से मप्र सरकार की एसएलपी खारिज, हाई कोर्ट का आदेश बरकरारमुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, मनावर को जिला बनाने सहित रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगेंआधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानअनुदान प्राप्त संस्थाओं के शिक्षकों को मिलेगा तृतीय क्रमोन्नति का लाभ -सुप्रीम कोर्ट से मप्र सरकार की एसएलपी खारिज, हाई कोर्ट का आदेश बरकरारमुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, मनावर को जिला बनाने सहित रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगेंआधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मान
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडौरी में शुक्रवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भाजपा के वैचारिक मार्गदर्शक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के…

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
WhatsApp Facebook

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडौरी में शुक्रवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भाजपा के वैचारिक मार्गदर्शक पं.

दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पं.

दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों एवं राष्ट्रसेवा के योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने पं.

दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की प्रेरणा देता है।

उनके अंत्योदय के विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं।”
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि “पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय राजनीति को राष्ट्रहित और समाजहित की दिशा में नई वैचारिक दृष्टि प्रदान की।

उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, उनके एकात्म मानववाद के दर्शन तथा अंत्योदय की अवधारणा पर विचार व्यक्त किए।

साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री लक्ष्मण ठाकुर मंच संचालन कर रहे जिला महामंत्री सुधीर दत्त तिवारी जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेतु जिला मीडिया प्रभारी राज साहू पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेश पाराशर वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र बिहारी शुक्ला जिला पंचायत सदस्य हीरा रूद्रेश परस्ते पार्षद मोहन नरवरिया पार्षद स्मिता बर्मन ,अजय बर्मन पार्षद रजनीश राय अजा मोर्चा अध्यक्ष परशराम नागेश मोर्चा अध्यक्ष संदीप तेकाम
मंडल महामंत्री भागीरथ उरेती दीपिका भारद्वाज तरुण ठाकुर मंडल मंत्री यशवंत तोमर शांतनु पाठक एवं जनप्रतिनिधियों पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं विकास की भावना पहुंचाने का संकल्प लिया गया।।