मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अनुदान प्राप्त संस्थाओं के शिक्षकों को मिलेगा तृतीय क्रमोन्नति का लाभ -सुप्रीम कोर्ट से मप्र सरकार की एसएलपी खारिज, हाई कोर्ट का आदेश बरकरारमुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, मनावर को जिला बनाने सहित रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगेंआधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानअनुदान प्राप्त संस्थाओं के शिक्षकों को मिलेगा तृतीय क्रमोन्नति का लाभ -सुप्रीम कोर्ट से मप्र सरकार की एसएलपी खारिज, हाई कोर्ट का आदेश बरकरारमुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, मनावर को जिला बनाने सहित रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगेंआधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मान
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

दीनदयाल उपवन में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की पुष्पांजलि.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। एकात्म मानववाद और अंत्योदय…

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन
WhatsApp Facebook

दीनदयाल उपवन में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की पुष्पांजलि….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को मनावर के दीनदयाल उपवन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय चिंतन और भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित एकात्म मानववाद का विचार देश के सामने रखा। उनका मानना था कि विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं और अवसरों की पहुंच सुनिश्चित करना है।

*अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का दिया संदेश*

पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय की अवधारणा में समाज के सबसे कमजोर और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। यही विचार आज भी सेवा, सुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में मार्गदर्शक माने जाते हैं।

उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने संगठन को केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ने का कार्य किया। उनके विचारों में राष्ट्र प्रथम, समाज के प्रति संवेदनशीलता और अंतिम व्यक्ति की चिंता प्रमुख रूप से दिखाई देती है।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।