*विकसित एवं विश्व गुरु भारत बनाने के लिए शिक्षा सेवा का माध्यम बने:- के के डोंगरे*
===================
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
===================
बांगरदा (खरगोन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने एवं उनके जन्म दिवस की अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेवा संकल्प अभियान के तहत शैक्षणिक गतिविधियों परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का परंपरागत शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी रामेश्वर फुलकर विशेष अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह पवार एवं संकुल प्राचार्य के के डोंगरे ने किया।
स्वागत भाषण देते हुए संकुल प्राचार्य के के डोंगरे में संकल्प सेवा अभियान की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया एवं संस्था में संपन्न चित्रकला भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिताओं के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं साफ सफाई की गतिविधियों से अवगत कराया आपने अवगत कराया की सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को देश के विकास में सहभागिता करने हेतु जोड़ा जाए विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत की थीम के अंतर्गत अपने ओजस्वी भाषणों में बताया कि भारत को विश्व गुरु एवं विकसित भारत बनाने के लिए सभी के लिए शिक्षा स्वास्थ्य बेहतर परिवहन आवश्यक है। अपने छात्रों को अवगत कराया की बेहतर शिक्षा संस्कारों के साथ ग्रहण करोगे तो शिक्षा केवल धन उपार्जन का माध्यम नहीं रहेगी बल्कि शिक्षा का उपयोग सेवा में होगा एवं अगर शिक्षा का उपयोग सेवा में हुआ तो देश विकसित भी होगा एवं विश्व गुरु भी बनेगा अतः शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाएं।
आपने कहा कि सेवा का मतलब बहुत बड़े कार्यो से नहीं है हम अपने दैनिक जीवन में अपने आसपास समाज समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़कर अपने कर्तव्य को पूरा करें। उसकी जरूरत को समझे एवं समाज के सहयोग से उसे पूरी करने का प्रयास करें।
आज का छात्र कल का बेहतर नागरिक तभी बन सकता है जब वह संस्कारिक शिक्षा ग्रहण कर शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाएगा। कार्यक्रम को संस्था के शिक्षकों द्वारा संबोधित किया गया।
साथ ही मुख्य अतिथि रामेश्वर फूलकर एवं नरेंद्र सिंह पवार द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में भाषण , चित्रकला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक विनोद नरगावे ने किया एवं अंत में संस्था की शिक्षिका श्रीमती मनीषा प्रधान द्वारा आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर संस्था के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित थी।
:- रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदा
