मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

गणेश पाण्डे डिण्डौरी 23 सितंबर 2026 डिंडौरी वरिष्ठ कार्यालय खाद्य सुरक्षा प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खाद्य…

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे डिण्डौरी 23 सितंबर 2026

डिंडौरी वरिष्ठ कार्यालय खाद्य सुरक्षा प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों के नमूना संग्रहण की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रभा सिंह तेेकाम द्वारा 22 सितम्बर को शहपुरा क्षेत्र में जबलपुर-अमरकंटक मार्ग स्थित अपना ढाबा, श्री छाया पैलेस, बालाजी डेयरी सहित विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, खाद्य अनुज्ञप्ति तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की गई। अपना ढाबा में वित्तीय वर्ष का खाद्य पंजीयन चस्पा पाया गया। मौके पर उपलब्ध पैक्ड खाद्य पदार्थ जैसे बिस्कुट, नमकीन, टोस्ट, चिप्स, ब्रेड एवं पाव आदि की नियत तिथि की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं में सुधार के लिए निर्धारित समय-सीमा देते हुए सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया। साथ ही जांच के लिए तैयार दाल, दूध, पनीर एवं सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए। श्री छाया पैलेस में भी निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं में सुधार के लिए निर्धारित समय-सीमा के साथ सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया।

बालाजी डेयरी में मौके पर रैपिड किट के माध्यम से दूध का परीक्षण किया गया तथा जांच के लिए नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। लिए गए नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समय-सीमा में अनियमितताओं में सुधार नहीं किए जाने की स्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।