मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्न
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

खेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहास

पहली कोशिश में MPPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर बनी निर्मला, आदिवासी अंचल का बढ़ाया मान रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। मनावर विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल…

खेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहास
WhatsApp Facebook

पहली कोशिश में MPPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर बनी निर्मला, आदिवासी अंचल का बढ़ाया मान

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मनावर विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल की बेटी निर्मला मौर्य ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में निर्मला का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉमर्स) पद पर हुआ है। खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता पहले ही प्रयास में हासिल की।

मोरीपुरा अहिरवास क्षेत्र की रहने वाली निर्मला मौर्य साधारण किसान परिवार से हैं। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने शिक्षा को अपना लक्ष्य बनाया और लगातार मेहनत करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। उनकी सफलता से परिवार के साथ ही क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

*खातेगांव के छात्रावास में रहकर की स्कूली पढ़ाई*

निर्मला ने अपनी स्कूली शिक्षा एम फॉर सेवा छात्रावास, खातेगांव (जिला देवास) में रहकर सरकारी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने माता जीजाबाई गर्ल्स पीजी कॉलेज, इंदौर से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के दौरान भी उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर निरंतर मेहनत जारी रखी।

*माता-पिता ने खेतों में मेहनत की, बेटी ने पढ़ाई में*

निर्मला के पिता मंगल सिंह मौर्य और माता शारदाबाई मौर्य खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। परिवार की आर्थिक परिस्थितियां सामान्य होने के बावजूद माता-पिता ने बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। खेतों में मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले माता-पिता ने बेटी को आगे बढ़ने के लिए पूरा अवसर दिया। माता-पिता के संघर्ष और सहयोग को प्रेरणा बनाकर निर्मला ने भी कठिन परिस्थितियों को अपनी राह में बाधा नहीं बनने दिया।

*NET/SET उत्तीर्ण, Ph.D. भी जारी*

निर्मला ने NET/SET परीक्षा भी उत्तीर्ण की है और वर्तमान में Ph.D. की पढ़ाई जारी है। MPPSC के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर उनका चयन उनके शैक्षणिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

*ग्रामीण बेटियों के लिए बनी प्रेरणा*

निर्मला की उपलब्धि विशेष रूप से ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता बताती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, परिवार का सहयोग मिले और मेहनत निरंतर जारी रहे तो बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

खेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इस मुकाम तक पहुंचना परिवार के संघर्ष, माता-पिता के विश्वास और निर्मला की मेहनत की मिसाल है। परिवारजनों, परिचितों और क्षेत्रवासियों ने निर्मला मौर्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।