डिंडोरी। सरस्वती शिशु मंदिर सुबखार, इंग्लिश मीडियम विद्यालय में गणेश उत्सव के अवसर पर हल्दी-कुमकुम एवं भजन गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर की लगभग 100 महिलाओं, माताओं, बहनों एवं अभिभावक माताओं ने भाग लिया। विद्यालय में विराजित श्री गणेश जी के समक्ष भजनों की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय की दीदियों द्वारा सभी माताओं-बहनों का तिलक, कुमकुम लगाकर सुहाग श्रृंगार सामग्री भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर तिलक बाल कल्याण समिति की पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीमती शिखा राय, सदस्य श्रीमती ऋतुपर्ण बिलैया, श्रीमती प्रीति राजपूत, श्रीमती दुर्गेश, श्रीमती आकांक्षा, प्राचार्य श्रीमती संतोषी सोनी सहित समस्त दीदियां उपस्थित रहीं।
