डॉ. दुर्गेश-डॉ. नेकी पाटीदार दंपती ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय बयड़ीपुरा देवगढ़ के बच्चों को दी सामग्री…
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। भगवान श्री गणेश को ज्ञान एवं बुद्धि का देवता माना जाता है। इसी भाव के साथ गणेशोत्सव के दौरान बड़वानी के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दुर्गेश पाटीदार एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नेकी पाटीदार ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय बयड़ीपुरा देवगढ़ के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री भेंट की।
डॉ. पाटीदार दंपती ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि ज्ञान और शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सामग्री प्रदान करना सेवा एवं सामाजिक सरोकार का एक प्रयास है।
सेवाभावी डॉ. पाटीदार दंपती मूलतः आसनगांव (खरगोन) के निवासी हैं और सामाजिक सेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहते हैं। उनकी इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य जीएस मुझाल्दा, जनशिक्षक अरुण कुमार पांडे एवं रमेशचंद्र काग तथा विद्यालय के शिक्षक राजेश बैरागी और हरिओम पाटीदार ने डॉ. दुर्गेश पाटीदार एवं डॉ. नेकी पाटीदार का आभार व्यक्त किया।
