मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अधिवक्ता रोहित कुमार का आरोप उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के सदर तहसील में पहाड़ी नायब तहसीलदार के द्वारा यह बोला गया कि पैसा दोगे तभी ऑर्डर होगा क्योंकि विपक्षी इतना पैसा दे रस्कूलों में बाहरी प्रवेश पर रोक, पत्रकारों की निगरानी पर भी उठे सवाल…..गणेशोत्सव के अवसर पर शैक्षणिक सामग्री भेंट, विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन…धार रोड पर धंसा ट्रक का पहिया, एक लेन का आवागमन प्रभाविततेजाजी महाराज की नवमी पर आज भजन संध्या, कल होगा तुला दान व विशाल भंडाराछात्रों की गूंज में उमरबन से 200 छात्राएं पहुंचींवडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की मनावर में होगी भव्य आगवानीहमीरपुर :ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का एडीएम (नमामि गंगे) ने किया स्थलीय निरीक्षणतेज तूफान से 33 के वी लाइन गिरीफुटबाल का दंगल 33 टीमें ले रही है भागअधिवक्ता रोहित कुमार का आरोप उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के सदर तहसील में पहाड़ी नायब तहसीलदार के द्वारा यह बोला गया कि पैसा दोगे तभी ऑर्डर होगा क्योंकि विपक्षी इतना पैसा दे रस्कूलों में बाहरी प्रवेश पर रोक, पत्रकारों की निगरानी पर भी उठे सवाल…..गणेशोत्सव के अवसर पर शैक्षणिक सामग्री भेंट, विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन…धार रोड पर धंसा ट्रक का पहिया, एक लेन का आवागमन प्रभाविततेजाजी महाराज की नवमी पर आज भजन संध्या, कल होगा तुला दान व विशाल भंडाराछात्रों की गूंज में उमरबन से 200 छात्राएं पहुंचींवडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की मनावर में होगी भव्य आगवानीहमीरपुर :ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का एडीएम (नमामि गंगे) ने किया स्थलीय निरीक्षणतेज तूफान से 33 के वी लाइन गिरीफुटबाल का दंगल 33 टीमें ले रही है भाग
Dharक्राइममध्य प्रदेश

धार रोड पर धंसा ट्रक का पहिया, एक लेन का आवागमन प्रभावित

बड़े-बड़े गड्ढों से राहगीर परेशान, स्थायी समाधान की मांग... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। धार रोड व्हीआईपी चौराहा स्थित मनोहर स्टोर के सामने सड़क पर…

धार रोड पर धंसा ट्रक का पहिया, एक लेन का आवागमन प्रभावित
WhatsApp Facebook

बड़े-बड़े गड्ढों से राहगीर परेशान, स्थायी समाधान की मांग…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। धार रोड व्हीआईपी चौराहा स्थित मनोहर स्टोर के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे में ट्रक का पहिया धंस जाने से सड़क की एक लेन का आवागमन बाधित हो गया। ट्रक के सड़क पर फंसने से काफी समय के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।

स्थानीय लोगों के अनुसार धार रोड के इस हिस्से में लंबे समय से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे वाहन चालकों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के नाम पर अस्थायी कार्य से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मांग है कि धार रोड की स्थिति का स्थायी समाधान कराया जाए तथा सड़क का आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता से कराया जाए। साथ ही जिम्मेदार विभागीय अधिकारी भी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सड़क की समस्या का स्थायी निराकरण सुनिश्चित करें।