मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए निरीक्षण कियाहमीरपुर :राठ कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्ट्रीट फूड वेंडरों का किया निरीक्षणजन विश्वास अभियान के अंतर्गत बदनावर में जिला स्तरीय जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजनहमीरपुर :करोड़ों की GST चोरी के आरोप में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापामानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेशमेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा से विद्यार्थियों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की परिकल्पनाहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्नहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नआज से वायल में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाहमीरपुर :158किसानों को दिया गया प्रशिक्षणआलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए निरीक्षण कियाहमीरपुर :राठ कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्ट्रीट फूड वेंडरों का किया निरीक्षणजन विश्वास अभियान के अंतर्गत बदनावर में जिला स्तरीय जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजनहमीरपुर :करोड़ों की GST चोरी के आरोप में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापामानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेशमेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा से विद्यार्थियों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की परिकल्पनाहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्नहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नआज से वायल में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाहमीरपुर :158किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

जन विश्वास अभियान के अंतर्गत बदनावर में जिला स्तरीय जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। मध्यप्रदेश शासन के जन विश्वास अभियान के अंतर्गत बदनावर में जिला स्तरीय जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया…

जन विश्वास अभियान के अंतर्गत बदनावर में जिला स्तरीय जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मध्यप्रदेश शासन के जन विश्वास अभियान के अंतर्गत बदनावर में जिला स्तरीय जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही उद्यमियों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव ने की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी, उद्यमी, हितग्राही तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में 79 हितग्राहियों का हेल्थ चेकअप किया गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत आसरा मोबाइल को सी.सी. लिमिट हेतु 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत माया बाई कुशवाह को आटा चक्की इकाई की स्थापना के लिए 99 हजार रुपये का चेक दिया गया।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत नीता बाई को 1 लाख 36 हजार 500 रुपये की अनुदान राशि का चेक वितरित किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत नीलम कुंवर पंवार को 2 लाख रुपये का बीमा क्लेम चेक प्रदान किया गया। इस प्रकार बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को कुल 9 लाख 35 हजार 500 रुपये की राशि के चेक वितरित किए गए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य है। जनसंवाद के माध्यम से आमजन की समस्याओं को समझने और उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वहीं उद्यमी संवाद के माध्यम से स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव ने बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचने से नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनने के अवसर मिल रहे हैं।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया, बदनावर शाखा के अधिकारियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र नागरिकों एवं उद्यमियों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों एवं उद्यमियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।