मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूकहमीरपुर :जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवसहमीरपुर :सीएम डैशबोर्ड की खराब प्रगति पर डीएम सख्त, बॉटम-10 विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशपूर्व विधायक समाजवादी आशुतोष उपाध्याय मृत युवक मेराज के घर भैंसही बनकटा स्टेशन ।यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस शुल्क के विरोध में व्यापारी संघ ने SDM को सौंपा ज्ञापनमूलतः और जन्म से कोसली के स्थायी निवासी नहीं हैं सरपंच रामकिशन जांगड़ा व बाबा शिवपुरी! ग्रामीणों में आक्रोश, गांव के हित व मठ-मंदिरों से जुड़े मामलों में नही हो रहा अपेक्षित कामहमीरपुर :कंस वध मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक, साफ-सफाई, प्रकाश, झांकियों और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूकहमीरपुर :जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवसहमीरपुर :सीएम डैशबोर्ड की खराब प्रगति पर डीएम सख्त, बॉटम-10 विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशपूर्व विधायक समाजवादी आशुतोष उपाध्याय मृत युवक मेराज के घर भैंसही बनकटा स्टेशन ।यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस शुल्क के विरोध में व्यापारी संघ ने SDM को सौंपा ज्ञापनमूलतः और जन्म से कोसली के स्थायी निवासी नहीं हैं सरपंच रामकिशन जांगड़ा व बाबा शिवपुरी! ग्रामीणों में आक्रोश, गांव के हित व मठ-मंदिरों से जुड़े मामलों में नही हो रहा अपेक्षित कामहमीरपुर :कंस वध मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक, साफ-सफाई, प्रकाश, झांकियों और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :करोड़ों की GST चोरी के आरोप में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापा

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में शुक्रवार को GST विभाग की टीम ने कथित कर चोरी की जांच के सिलसिले में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी की। लखनऊ से करीब पांच वाहनों में पहुंची टीम को…

हमीरपुर :करोड़ों की GST चोरी के आरोप में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापा
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में शुक्रवार को GST विभाग की टीम ने कथित कर चोरी की जांच के सिलसिले में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी की।

लखनऊ से करीब पांच वाहनों में पहुंची टीम को देखकर कस्बे के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने कारोबारी प्रतिष्ठान से जुड़े टैक्स दस्तावेजों, बिक्री-खरीद के रिकॉर्ड और अन्य अभिलेखों की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई किस्मत गुटखा के कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठान पर की गई। विभागीय जांच में बड़े पैमाने पर GST चोरी की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, करोड़ों रुपये की कर चोरी के आरोप की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। टीम द्वारा करीब 10 वर्षों से संचालित बताए जा रहे गुटखा कारोबार से संबंधित पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जाने की बात सामने आई है।

इधर, छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी अमित कुमार के मौके से चले जाने अथवा फरार होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

GST टीम की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही कथित कर चोरी की वास्तविक स्थिति और संबंधित देनदारी स्पष्ट हो सकेगी।