विद्योदय इंटरनेशनल स्कूल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प…
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मनावर द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्योदय इंटरनेशनल स्कूल मनावर में विद्यार्थियों एवं युवाओं की सहभागिता से मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकजुट होकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वच्छ एवं सुंदर मनावर बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
