मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूकहमीरपुर :जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवसहमीरपुर :सीएम डैशबोर्ड की खराब प्रगति पर डीएम सख्त, बॉटम-10 विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशपूर्व विधायक समाजवादी आशुतोष उपाध्याय मृत युवक मेराज के घर भैंसही बनकटा स्टेशन ।यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस शुल्क के विरोध में व्यापारी संघ ने SDM को सौंपा ज्ञापनमूलतः और जन्म से कोसली के स्थायी निवासी नहीं हैं सरपंच रामकिशन जांगड़ा व बाबा शिवपुरी! ग्रामीणों में आक्रोश, गांव के हित व मठ-मंदिरों से जुड़े मामलों में नही हो रहा अपेक्षित कामहमीरपुर :कंस वध मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक, साफ-सफाई, प्रकाश, झांकियों और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूकहमीरपुर :जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवसहमीरपुर :सीएम डैशबोर्ड की खराब प्रगति पर डीएम सख्त, बॉटम-10 विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशपूर्व विधायक समाजवादी आशुतोष उपाध्याय मृत युवक मेराज के घर भैंसही बनकटा स्टेशन ।यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस शुल्क के विरोध में व्यापारी संघ ने SDM को सौंपा ज्ञापनमूलतः और जन्म से कोसली के स्थायी निवासी नहीं हैं सरपंच रामकिशन जांगड़ा व बाबा शिवपुरी! ग्रामीणों में आक्रोश, गांव के हित व मठ-मंदिरों से जुड़े मामलों में नही हो रहा अपेक्षित कामहमीरपुर :कंस वध मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक, साफ-सफाई, प्रकाश, झांकियों और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न

हमीरपुर। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय सांसद राज्यसभा श्री बाबूराम निषाद की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF), हमीरपुर की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की…

हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय सांसद राज्यसभा श्री बाबूराम निषाद की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF), हमीरपुर की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, माननीय विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उत्तर प्रदेश जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (तृतीय संशोधन) नियमावली-2025 के प्रावधानों के अंतर्गत न्यास निधि के उपयोग तथा जनपद में प्राथमिकता वाले विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 66 विकास कार्यों के प्रस्तावों पर 2,708.39 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में प्रस्तावित कार्यों पर सहमति व्यक्त करते हुए माननीय अध्यक्ष श्री बाबूराम निषाद ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि DMF निधि का उपयोग जनपद के अत्यंत आवश्यक एवं उच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में ही नियमानुसार एवं पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों में निर्धारित नियमों एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।