मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :करोड़ों की GST चोरी के आरोप में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापामानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेशमेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा से विद्यार्थियों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की परिकल्पनाहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्नहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नआज से वायल में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाहमीरपुर :158किसानों को दिया गया प्रशिक्षणसही पोषण से स्वस्थ समाज की ओर कदमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यहमीरपुर :करोड़ों की GST चोरी के आरोप में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापामानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेशमेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा से विद्यार्थियों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की परिकल्पनाहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्नहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नआज से वायल में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाहमीरपुर :158किसानों को दिया गया प्रशिक्षणसही पोषण से स्वस्थ समाज की ओर कदमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्य
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्य

मनावर में गूंजा सेवा-संकल्प का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया मनावर का श्यामाप्रसाद मुखर्जी बस स्टैंड..... मनावर। जिला धार।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर…

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्य
WhatsApp Facebook

मनावर में गूंजा सेवा-संकल्प का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया मनावर का श्यामाप्रसाद मुखर्जी बस स्टैंड…..
मनावर। जिला धार।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण धार जिला द्वारा मनावर नगर के बस स्टैंड परिसर में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ग्रामीण धार जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के 25 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर प्रज्वलित यह दीपक विकसित भारत के संकल्प, 25 वर्षों की सेवा के सम्मान तथा आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को समाज के बीच और अधिक मजबूत करना है।

मनावर स्थित धार जिला ग्रामीण जिला कार्यालय सहित ग्रामीण जिले के 21 मंडलों के सभी बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। मनावर बस स्टैंड परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रंगोली बनाई जो आकर्षण का केंद्र रही तथा हजारों दीपकों से परिसर को रोशन किया गया। दीपों से जगमगाए बस स्टैंड परिसर में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश प्रभावी रूप से दिखाई दिया।

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिवस के अवसर पर कुक्षी, मनावर, गंधवानी ,धरमपुरी मुख्यालय पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम यादव, शिवराम कन्नौज, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा जिला मंत्री लोकेश मुकाती, जिला कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, आजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष लाल सिंह बर्मन, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव, जिला कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार , पिंकी वास्केल, आशा सालवी, नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, कार्यक्रम प्रभारी सचिन पाण्डे, भाजपा के वरिष्ठ नेता टीकम दादा जटपुरिया, समरमल जैन, कैलाश राठौड़, मेहुल शर्मा , अर्पित राठौड़, हरिओम पटेल, राहुल राठौड़, अंकित खंडेलवाल, सोनू शिंदे, मयूर पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आलेख नवलखा ने किया तथा आभार कार्यक्रम संयोजक सचिन पांडे ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थितजनों ने सेवा, समर्पण एवं संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने मनावर में सेवा और राष्ट्रहित के संकल्प की ज्योति को प्रज्वलित किया।