मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूकहमीरपुर :जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवसहमीरपुर :सीएम डैशबोर्ड की खराब प्रगति पर डीएम सख्त, बॉटम-10 विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशपूर्व विधायक समाजवादी आशुतोष उपाध्याय मृत युवक मेराज के घर भैंसही बनकटा स्टेशन ।यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस शुल्क के विरोध में व्यापारी संघ ने SDM को सौंपा ज्ञापनमूलतः और जन्म से कोसली के स्थायी निवासी नहीं हैं सरपंच रामकिशन जांगड़ा व बाबा शिवपुरी! ग्रामीणों में आक्रोश, गांव के हित व मठ-मंदिरों से जुड़े मामलों में नही हो रहा अपेक्षित कामहमीरपुर :कंस वध मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक, साफ-सफाई, प्रकाश, झांकियों और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूकहमीरपुर :जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवसहमीरपुर :सीएम डैशबोर्ड की खराब प्रगति पर डीएम सख्त, बॉटम-10 विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशपूर्व विधायक समाजवादी आशुतोष उपाध्याय मृत युवक मेराज के घर भैंसही बनकटा स्टेशन ।यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस शुल्क के विरोध में व्यापारी संघ ने SDM को सौंपा ज्ञापनमूलतः और जन्म से कोसली के स्थायी निवासी नहीं हैं सरपंच रामकिशन जांगड़ा व बाबा शिवपुरी! ग्रामीणों में आक्रोश, गांव के हित व मठ-मंदिरों से जुड़े मामलों में नही हो रहा अपेक्षित कामहमीरपुर :कंस वध मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक, साफ-सफाई, प्रकाश, झांकियों और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
Dharक्राइममध्य प्रदेश

गोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरी

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, निगरानी बदमाश कासिम उर्फ मुच्छी गिरफ्तार.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। गोदाम का ताला तोड़कर टायर चोरी करने और आईसर वाहन…

गोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरी
WhatsApp Facebook

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, निगरानी बदमाश कासिम उर्फ मुच्छी गिरफ्तार….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। गोदाम का ताला तोड़कर टायर चोरी करने और आईसर वाहन के डीजल टैंक से 97 लीटर डीजल चुराने के मामले में मनावर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कासिम उर्फ मुच्छी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया एमआरएफ कंपनी का टायर और 97 लीटर डीजल भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान कासिम उर्फ मुच्छी पिता जाकिर खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिंघाना रोड मनावर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी अरशद पिता सल्लू खान निवासी सिंघाना रोड मनावर ने 11 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि 16 अगस्त की दरमियानी रात उसके घर में बने गोदाम का ताला तोड़कर एमआरएफ कंपनी का टायर चोरी कर लिया गया। इसी दौरान आईसर वाहन के डीजल टैंक का ताला तोड़कर उसमें से करीब 97 लीटर डीजल भी चोरी किया गया।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मनावर में अपराध क्रमांक 632/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 331(4), 305(ए) एवं 305(बी) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपी कासिम उर्फ मुच्छी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

चोरी का सामान बरामद….
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एमआरएफ कंपनी का टायर तथा आईसर वाहन से चोरी किया गया 97 लीटर डीजल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना मनावर का निगरानी बदमाश है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, नकबजनी एवं गोवंश वध प्रतिशत अधिनियम से संबंधित अपराध दर्ज हैं।

कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। इसमें उपनिरीक्षक प्रशांत पाल, प्रधान आरक्षक ललित कुमरावत एवं आरक्षक रामेश्वर का विशेष योगदान रहा।