मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
Mirzapurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

नारायनपुर ब्लॉक में सफाईकर्मी बने कंप्यूटर ऑपरेटर गांवों में गंदगी का अंबार, वेतन भी पूरा मिल रहा

अपने को आप को समझते हैं DPRO और कहते कि जिले से लेकर लखनऊ तक हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता है मीरजापुर के नारायनपुर ब्लॉक में सफाईकर्मी कंप्यूटर पर काम कर रहे हैं, जबकि गांवों में…

नारायनपुर ब्लॉक में सफाईकर्मी बने कंप्यूटर ऑपरेटर गांवों में गंदगी का अंबार, वेतन भी पूरा मिल रहा
WhatsApp Facebook

अपने को आप को समझते हैं DPRO और कहते कि जिले से लेकर लखनऊ तक हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता है

मीरजापुर के नारायनपुर ब्लॉक में सफाईकर्मी कंप्यूटर पर काम कर रहे हैं, जबकि गांवों में गंदगी फैली हुई है। स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य कागजों तक सीमित दिख रहा है, क्योंकि सफाईकर्मी अपने मूल कार्यस्थलों से गायब हैं।

पंचायती राज विभाग की व्यवस्था के तहत, सफाईकर्मी अब गांवों की गलियों की सफाई करने के बजाय ब्लॉक दफ्तर में फाइलों का काम कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, बल्लीपुर गांव में स्वच्छता की जिम्मेदारी संभालने वाले सफाईकर्मी रवि कुमार प्रजापति ब्लॉक मुख्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

यह स्थिति अकेले रवि कुमार प्रजापति की नहीं है। राकेश धुरिया, प्रदीप पांडे और जोखन कुमार सहित कई अन्य सफाईकर्मी भी ब्लॉक और तहसील कार्यालयों में तैनात हैं। इस वजह से गांवों में गंदगी का ढेर लगा हुआ है।

सरकारी नियमों के अनुसार, सफाईकर्मियों को गांवों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियुक्त किया जाता है। लेकिन, जब वे कार्यालयों में काम कर रहे हैं, तो सवाल उठता है कि अगर कोई गोपनीय दस्तावेज लीक होता है या सरकारी काम में कोई चूक होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

सफाईकर्मियों के नदारद रहने से बल्लीपुर सहित आसपास के गांवों में नालियां जाम हैं और गंदगी फैली हुई है, जिससे बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। दिलचस्प बात यह है कि इन कार्यालयों में काम कर रहे सफाईकर्मियों को पूरा वेतन मिल रहा है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब ये कर्मचारी ब्लॉक में तैनात हैं, तो प्रधान और पंचायत सचिव किस आधार पर इनका वेतन जारी कर रहे हैं।