मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यतिलक मार्ग पर सट्टे के अड्डे पर मनावर पुलिस की दबिशगोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरीतमिलनाडु की चोरी का सोना उमरबन में बरामदअवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’जिला भाजपा कार्यालय में जले आशीर्वाद के दीपसोंडवा पुलिस ने फरार आरोपी जावेद को किया गिरफ्तारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियांप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यतिलक मार्ग पर सट्टे के अड्डे पर मनावर पुलिस की दबिशगोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरीतमिलनाडु की चोरी का सोना उमरबन में बरामदअवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’जिला भाजपा कार्यालय में जले आशीर्वाद के दीपसोंडवा पुलिस ने फरार आरोपी जावेद को किया गिरफ्तारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियां
Fatehpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सर्पदंश के शिकार मासूम की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

खखरेरू/फतेहपुर नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर 12 रामनगर में मंगलवार तड़के सर्पदंश के शिकार हुए मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन तक फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद…

सर्पदंश के शिकार मासूम की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
WhatsApp Facebook

खखरेरू/फतेहपुर नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर 12 रामनगर में मंगलवार तड़के सर्पदंश के शिकार हुए मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन तक फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर किया था।

परिजनों का आरोप है कि कानपुर ले जाने पर मासूम को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद फतेहपुर लौटने पर भी भर्ती न किए जाने के बीच उसकी मौत हो गई।

रामनगर निवासी सुनील कुमार और उनके पुत्र अंकुश को मंगलवार तड़के करीब तीन बजे सोते समय सांप ने काट लिया था। परिजन दोनों को उपचार के लिए फतेहपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां दोनों को भर्ती कराया गया।

उपचार के बाद सुनील कुमार की हालत में सुधार होने लगा, लेकिन अंकुश की हालत गंभीर बनी रही। परिजनों के मुताबिक, करीब दो दिन उपचार के बावजूद अंकुश की हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

परिजन उसे लेकर कानपुर पहुंचे, लेकिन वहां अस्पताल में भर्ती नहीं किए जाने का आरोप है। इसके बाद वे अंकुश को लेकर वापस फतेहपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

परिजनों का कहना है कि यहां भी उसे भर्ती नहीं किया गया। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के अभाव में मौत हो गई।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि रेफर किए जाने और अस्पतालों के चक्कर में समय निकलता गया और अंकुश को समुचित उपचार नहीं मिल सका।

घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि अंकुश पढ़ाई में होनहार छात्र था।

मासूम की मौत से परिवार के साथ ही आसपास के लोगों में भी शोक है। परिजनों ने मामले में जिम्मेदार चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन की भूमिका की जांच कराए जाने की मांग की है।