मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :करोड़ों की GST चोरी के आरोप में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापामानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेशमेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा से विद्यार्थियों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की परिकल्पनाहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्नहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नआज से वायल में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाहमीरपुर :158किसानों को दिया गया प्रशिक्षणसही पोषण से स्वस्थ समाज की ओर कदमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यहमीरपुर :करोड़ों की GST चोरी के आरोप में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापामानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेशमेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा से विद्यार्थियों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की परिकल्पनाहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्नहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नआज से वायल में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाहमीरपुर :158किसानों को दिया गया प्रशिक्षणसही पोषण से स्वस्थ समाज की ओर कदमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्य
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :टप्पर में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका, शराब पीने के बाद विवाद में हत्या की चर्चा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे में पशु बाजार के समीप हाईवे किनारे बने टप्पर के अंदर बुधवार सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान और परिस्थितियों को देखते…

हमीरपुर :टप्पर में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका, शराब पीने के बाद विवाद में हत्या की चर्चा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
WhatsApp Facebook

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे में पशु बाजार के समीप हाईवे किनारे बने टप्पर के अंदर बुधवार सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

शरीर पर चोट के निशान और परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाक्षेत्र के बड़ा कछार गांव निवासी गरीबा वर्मा (45) इमिलिया बाड़ा मोहल्ले में रहकर मजदूरी करता था। बुधवार सुबह पशु बाजार के पास हाईवे किनारे स्थित टप्पर में उसका शव पड़ा मिला।

जानकारी होने पर पहुंचे भतीजे आनंद कुमार ने शव की शिनाख्त की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल व एसएसआई दुर्गेश राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार गरीबा अविवाहित था और काफी समय से बीमार रहता था।

वहीं, प्रारंभिक तौर पर शराब पीने के बाद विवाद होने और इसी दौरान उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।