मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :करोड़ों की GST चोरी के आरोप में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापामानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेशमेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा से विद्यार्थियों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की परिकल्पनाहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्नहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नआज से वायल में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाहमीरपुर :158किसानों को दिया गया प्रशिक्षणसही पोषण से स्वस्थ समाज की ओर कदमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यहमीरपुर :करोड़ों की GST चोरी के आरोप में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापामानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेशमेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा से विद्यार्थियों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की परिकल्पनाहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्नहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नआज से वायल में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाहमीरपुर :158किसानों को दिया गया प्रशिक्षणसही पोषण से स्वस्थ समाज की ओर कदमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्य
Hamirpurउत्तर प्रदेशराजनीति

हमीरपुर :चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की उच्चस्तरीय जांच की मांग, आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

हमीरपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जनहित, सामाजिक न्याय और कानून-व्यवस्था से जुड़ी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन…

हमीरपुर :चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की उच्चस्तरीय जांच की मांग, आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जनहित, सामाजिक न्याय और कानून-व्यवस्था से जुड़ी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल में हुए कथित पथराव और हमले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कराने, पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

साथ ही सांसद चंद्रशेखर आजाद का थ्रेट असेसमेंट कर आवश्यकता के अनुसार उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। ज्ञापन में लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान कराने तथा 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कर प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की गई।

इसके अलावा सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य इस्लामिक धर्मस्थलों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामबाबू वर्मा, अवधेश कुमार, आशीष विनायक, श्याम सुंदर, गया प्रसाद, अंकुर सागर, तिलक चंद्र कुशवाहा, बृजेंद्र निषाद, मनीष कुमार, श्रीकृष्ण वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।