*पचमढ़ी।* राजा भभूत सिंह शासकीय महाविद्यालय पचमढ़ी में 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं विद्या वन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ।
छात्राओं महक हथगैया एवं किस्ट्रीना पीटर द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य *डॉ.
एस शेखर* ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में विश्व पटल पर हिंदी का स्थान, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक पहचान विषय पर विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रियांशी ब्रह्मवंशी, सनवती, स्वाति, हेमवती एवं महक मालवीय द्वारा कविता पाठ किया गया। कनुश्री साहू ने हिंदी के संवैधानिक प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी।
सुश्री दीपाली जैन ने हिंदी में रोजगार की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। *प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में* प्रथम स्थान प्रियांशी, द्वितीय स्थान सनवती एवं तृतीय स्थान क्रिस्टीना पीटर ने प्राप्त किया, जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन बीए तृतीय वर्ष की छात्रा गरिमा टिकार ने हिंदी गीतों एवं कविताओं के माध्यम से किया, वहीं आभार रासेयो कार्यक्रम अधिकारी *डॉ. प्रफुल्ल कुमार टेंभरेकर* ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर रोहित कुशवाह, सुरेश कुमार दहिकर, महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
