मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनहमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमारतनथल में 26 सितंबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणीखेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहाससेवा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर मनावर से आगे बढ़ी बाइक यात्रामनावर पहुंची ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्राहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनहमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमारतनथल में 26 सितंबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणीखेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहाससेवा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर मनावर से आगे बढ़ी बाइक यात्रामनावर पहुंची ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा
Sonbhadraउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

दूधी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जगदीश जयसवाल जी का अधिकतम वक्ता महासंघ ने किया सम्मान

- विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र, फटका, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित सोनभद्र। दुद्धी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विधि के क्षेत्र में…

दूधी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जगदीश जयसवाल जी का अधिकतम वक्ता महासंघ ने किया सम्मान
WhatsApp Facebook

– विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र, फटका, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित
सोनभद्र। दुद्धी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जगदीश्वर जायसवाल जी का शनिवार को दुद्धी स्थित उनके निज निवास पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से गरिमापूर्ण सम्मान किया गया।

इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नोटरी अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष सोनभद्र बार एसोसिएशन अमरनाथ मिश्र एवं दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र के पूर्व अध्यक्ष उमापति पांडेय ने जगदीश्वर जायसवाल जी को अंगवस्त्र, फटका, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर जायसवाल के विधि के क्षेत्र में लंबे अनुभव, उल्लेखनीय योगदान एवं अधिवक्ता समाज के प्रति समर्पण की सराहना की गई।

वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि विधि एवं न्याय व्यवस्था के प्रति उनके योगदान का सम्मान है। ऐसे सम्मान से अधिवक्ता समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है तथा युवा अधिवक्ताओं को वरिष्ठजनों के अनुभव एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा मिलती है।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने कहा कि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान महासंघ की प्राथमिकताओं में शामिल है।

अधिवक्ता उमापति पांडेय ने कहा कि जगदीश्वर जायसवाल जी का सम्मान विधि जगत में उनके योगदान के प्रति महासंघ की कृतज्ञता एवं सम्मान की अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के जिला पदाधिकारी अवनीश मिश्र,महेश पांडेय, प्रदीप धर, राजेंद्र प्रसाद सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।