मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविरहमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशी

हमीरपुर। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्री मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्रीमती वंदना अग्रवाल के…

हमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशी
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्री मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्रीमती वंदना अग्रवाल के निर्देशन में आज दिनांक 12 सितम्बर 2026 को जनपद न्यायालय परिसर, हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, राजस्व विभाग तथा विभिन्न बैंकों द्वारा सुलह-समझौते के आधार पर वादों एवं प्रीलिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों के माध्यम से कुल 5,979 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग द्वारा कुल 13,772 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार न्यायालय एवं राजस्व विभाग के माध्यम से कुल 19,751 वादों का निस्तारण हुआ। विभिन्न बैंकों द्वारा जनपद में स्थापित प्रीलिटिगेशन मामलों का भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।

न्यायालयों में निस्तारित वादों में कुल ₹6,46,06,824 की धनराशि संबंधित मामलों में प्राप्त/समायोजित की गई। न्यायालय एवं राजस्व विभाग सहित विभिन्न मामलों के निस्तारण से कुल ₹8,60,65,084 की धनराशि का निपटारा/समझौता किया गया।

लोक अदालत के दौरान लंबे समय से लंबित मामलों को आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कराने पर विशेष जोर दिया गया। परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) के एक लंबित मामले तथा एक सिविल वाद का भी दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इससे संबंधित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त हुआ तथा अनावश्यक मुकदमेबाजी से राहत मिली।

परिवार न्यायालय में भी विभिन्न वैवाहिक मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया। कई मामलों में पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद दूर कर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए सहमत कराया गया। समझौते के बाद परिवारों में पुनः खुशी का माहौल देखने को मिला।

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में ओडीओपी एवं “एक जिला-एक व्यंजन” से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए। इसके अतिरिक्त लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आने वाले पक्षकारों एवं आमजन के लिए सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया।

लोक अदालत के समापन अवसर पर लोक अदालत के नोडल अधिकारी श्री राजीव कुमार द्वितीय द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित एवं सरल निस्तारण कराकर आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है।