मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गईबरझर में ₹6 लाख की डीपी का विधायक सेना पटेल ने किया उद्घाटन, तीन साल से पानी के लिए परेशान ग्रामीणों की समस्या पर कलेक्टर को लगाया फोनहमीरपुर :उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, दिनेश खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित, दो दुकानदारों को नोटिसਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਮੈਨੇਜਰ ਅਤਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮਿਹਨਤੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਹਿਮ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀਆਂ-ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ ਬਟਾਲਾ, 31 ਅਕਤੂਬਰहमीरपुर :सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी करते एक नाबालिग सहित दो पकड़े गए, तीन चोरी के मोबाइल बरामदहमीरपुर :दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई की दुकानों से लिए गए पांच नमूनेहमीरपुर :मौदहा में ARTO की कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप, भागते ऑटो का एक किलोमीटर तक किया पीछाहमीरपुर :मौदहा में नाले में गिरने से अज्ञात युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्तहमीरपुर :नेशनल हाईवे-34 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, शव क्षत-विक्षत, मवइया गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीएम और सीओ पहुंचे मौके पर; परिजनों को पांच लाख रुपये मुआअवैध गांजा तस्करी पर डिण्डौरी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 06 किलो 228 ग्राम गांजा सहित मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारइंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गईबरझर में ₹6 लाख की डीपी का विधायक सेना पटेल ने किया उद्घाटन, तीन साल से पानी के लिए परेशान ग्रामीणों की समस्या पर कलेक्टर को लगाया फोनहमीरपुर :उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, दिनेश खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित, दो दुकानदारों को नोटिसਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਮੈਨੇਜਰ ਅਤਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮਿਹਨਤੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਹਿਮ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀਆਂ-ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ ਬਟਾਲਾ, 31 ਅਕਤੂਬਰहमीरपुर :सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी करते एक नाबालिग सहित दो पकड़े गए, तीन चोरी के मोबाइल बरामदहमीरपुर :दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई की दुकानों से लिए गए पांच नमूनेहमीरपुर :मौदहा में ARTO की कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप, भागते ऑटो का एक किलोमीटर तक किया पीछाहमीरपुर :मौदहा में नाले में गिरने से अज्ञात युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्तहमीरपुर :नेशनल हाईवे-34 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, शव क्षत-विक्षत, मवइया गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीएम और सीओ पहुंचे मौके पर; परिजनों को पांच लाख रुपये मुआअवैध गांजा तस्करी पर डिण्डौरी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 06 किलो 228 ग्राम गांजा सहित मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

देवरा के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की राह खुली

विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुरातत्व आयुक्त मदन कुमार से भोपाल में की मुलाकात.... सर्वे टीम गठित कर संरक्षण के दिए निर्देश...... रिपोर्टर दिलीप…

देवरा के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की राह खुली
WhatsApp Facebook

विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुरातत्व आयुक्त मदन कुमार से भोपाल में की मुलाकात…. सर्वे टीम गठित कर संरक्षण के दिए निर्देश……

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार को लेकर मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुरातत्व विभाग के आयुक्त भोपाल मदन कुमार से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त के समक्ष देवरा के प्राचीन शिव मंदिर की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता रखते हुए मंदिर के संरक्षण, जीर्णोद्धार तथा सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता रखी। विधायक डॉ. अलावा द्वारा विभाग को दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया कि मंदिर को प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल के रूप में संरक्षण की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है, लेकिन सर्वेक्षण के बाद भी मौके पर विभागीय निगरानी एवं संरक्षण संबंधी व्यवस्थाएं पर्याप्त रूप से नहीं की गई हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुरातत्व विभाग के आयुक्त मदन कुमार ने देवरा शिव मंदिर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के लिए विभागीय स्तर पर निर्देश जारी किए तथा सर्वे टीम गठित कर स्थल का निरीक्षण एवं तकनीकी मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए। सर्वे टीम द्वारा मंदिर की वर्तमान स्थिति, स्थापत्य एवं संरक्षण की आवश्यकता का परीक्षण किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि देवरा शिव मंदिर के मूल स्वरूप और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक एवं पुरातात्विक पद्धति से जीर्णोद्धार कराया जाए तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा कि देवरा का प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। इसके संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद अब विभागीय सर्वे और आगे की संरक्षण कार्रवाई को लेकर क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है।

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार पन्नालाल गेहलोत एवं सैयद रिजवान अली, राजन कुमार जयस दयाराम सोलंकी प्रदीप वास्केल शामिल रहे।