मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’हमीरपुर :ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधेहमीरपुर :बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों को राहत दिलाने की मांग, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनधनघटा थाने का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नए थाना प्रभारी अजय कुमार सिंहमेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव नाराज, काम तेज करने के दिए निर्देशजनपद के सभी थानों की सीसी टीमों एवं सीसीटीएनएस टीमों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।17 सालों से जनसेवा की अविरल धारा… भक्ति और आस्था की मिसालविधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख के विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटनहमीरपुर :मुस्करा में तालाब बना मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण बेहालहमीरपुर :नाली तोड़ने को लेकर चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन में हाथापाई, वीडियो वायरलहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’हमीरपुर :ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधेहमीरपुर :बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों को राहत दिलाने की मांग, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनधनघटा थाने का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नए थाना प्रभारी अजय कुमार सिंहमेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव नाराज, काम तेज करने के दिए निर्देशजनपद के सभी थानों की सीसी टीमों एवं सीसीटीएनएस टीमों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।17 सालों से जनसेवा की अविरल धारा… भक्ति और आस्था की मिसालविधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख के विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटनहमीरपुर :मुस्करा में तालाब बना मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण बेहालहमीरपुर :नाली तोड़ने को लेकर चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन में हाथापाई, वीडियो वायरल
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ काशी में सावित्री ठाकुर ने दिया ” सही पोषण – देश रोशन का संदेश

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम में हुई सम्मिलित.... मनावर। जिला धार।। महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के स्वस्थ, सशक्त और…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ काशी में सावित्री ठाकुर ने दिया ” सही पोषण – देश रोशन का संदेश
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

9वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम में हुई सम्मिलित….

मनावर। जिला धार।। महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के स्वस्थ, सशक्त और सुरक्षित भविष्य के बिना विकसित भारत का संकल्प पूर्ण नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प को साकार करने में पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज बाबा विश्वनाथ एवं माता अन्नपूर्णा की पावन नगरी काशी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ किया गया।

इस राष्ट्रीय महत्व के आयोजन में धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, श्रीमती सावित्री ठाकुर विशेष रूप से सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तथा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि “सही पोषण केवल स्वस्थ जीवन का आधार नहीं, बल्कि सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की नींव है।” उन्होंने महिलाओं, गर्भवती माताओं एवं बच्चों में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने, संतुलित आहार को प्रोत्साहित करने तथा कुपोषण के विरुद्ध जनभागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

*धार-मनावर सहित जनजातीय अंचलों के लिए भी महत्वपूर्ण अभियान*

राष्ट्रीय पोषण माह का यह अभियान धार-महू लोकसभा क्षेत्र, विशेषकर ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारे क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महिलाओं और बच्चों तक पोषण, स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। पोषण अभियान, आंगनवाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न पहलों के माध्यम से सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े परिवार तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह को केवल एक सरकारी अभियान के रूप में नहीं, बल्कि जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आमजन की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

‘ *सही पोषण—देश रोशन’ से स्वस्थ परिवार की ओर*

9वें राष्ट्रीय पोषण माह के माध्यम से संतुलित एवं पौष्टिक आहार, कुपोषण की रोकथाम, गर्भवती एवं धात्री माताओं की देखभाल, बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण संबंधी जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

श्रीमती ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ बच्चा ही मजबूत भारत का आधार है और स्वस्थ मां ही सशक्त परिवार की नींव है। इसलिए पोषण को लेकर प्रत्येक परिवार और समाज को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पोषण मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री अनिल राजभर सहित राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण तथा बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।