मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :मलिकुआ चौराहे पर महिला और युवक में विवाद, मारपीट का वीडियो चर्चा मेंहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार लोकसभा क्षेत्र में रेल क्रांति का नया अध्यायबेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ – सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली में छात्राओं को दी सरस्वती साइकिल की सौगातशिक्षक सदन की ऐतिहासिक घोषणा पर विधायक रामकुमार टोप्पो का शिक्षकों ने जताया अभार, विधायक बोले- शिक्षकों की पंसद का बनेगा शिक्षक सदन,,,पुलिस बूथघर घर में pg बनानानालों का एक रूप न होनाहमीरपुर :12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसरथम नहीं रही बरसात धान फसल की बल्लेहमीरपुर :मलिकुआ चौराहे पर महिला और युवक में विवाद, मारपीट का वीडियो चर्चा मेंहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार लोकसभा क्षेत्र में रेल क्रांति का नया अध्यायबेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ – सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली में छात्राओं को दी सरस्वती साइकिल की सौगातशिक्षक सदन की ऐतिहासिक घोषणा पर विधायक रामकुमार टोप्पो का शिक्षकों ने जताया अभार, विधायक बोले- शिक्षकों की पंसद का बनेगा शिक्षक सदन,,,पुलिस बूथघर घर में pg बनानानालों का एक रूप न होनाहमीरपुर :12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसरथम नहीं रही बरसात धान फसल की बल्ले
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ग्रामीण की जिला कार्यशाला संपन्न

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार…

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ग्रामीण की जिला कार्यशाला संपन्न
WhatsApp Facebook

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा धार ग्रामीण की जिला कार्यशाला एवं जिला बैठक सोमवार को मनावर स्थित पाटीदार धर्मशाला में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

कार्यशाला में भाजपा जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, धर्मपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा और भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

*अभियान के उद्देश्यों से कराया अवगत*

जिला प्रभारी राधेश्याम यादव ने कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और संगठन की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

*17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम*

जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत धार ग्रामीण जिले में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का क्रियान्वयन जिले के सभी मंडल केंद्रों तक किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। बैठक में जिले की वर्तमान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण विनोद शर्मा ने दिया। संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा ने किया। आभार अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर ने माना।

तकनीकी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस व्यवस्था अंकित शुक्ला ने संभाली। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

इस दौरान पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक रंजना बघेल, पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बघेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धाडीवाल, मोहन भायल, विनोद शर्मा सहित विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष मोहन आर्य, हीरालाल ब्रजवासी, लालसिंह बर्मन, धीरज बालेश्वर, उज्जवल सोलंकी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।